दिल्ली के पश्चिम विहार में 500 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी मंजूरी। साहिबो नदी पुनरुद्धार, सड़क सुधार, हरित क्षेत्र विकास और जल निकासी सुधार के साथ इलाके का स्वरूप बदलेगा।
दिल्ली के पश्चिम विहार क्षेत्र में बड़े विकास की तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पश्चिम विहार का विस्तृत दौरा किया और कुल 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं से इलाके में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में बढ़ोतरी आएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया पांच प्रमुख स्थलों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने निरीक्षण आरबीआई एन्क्लेव से शुरू किया और वाइट हाउस, साहिबो नदी, बीजी-8 मार्केट और बीजी-6 ब्लॉक मार्केट तक गए। इस दौरान सांसद प्रवीन खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अजय खटाना, विधायक करनैल सिंह और पार्षद विनीत वोहरा भी मौजूद रहे।
also read: दिल्ली के चार कोर्ट परिसरों और दो CRPF स्कूलों को बम की…
500 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा पश्चिम विहार का स्वरूप
सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि सीएम द्वारा मंजूर की गई परियोजनाएं पश्चिम विहार को आधुनिक और सुव्यवस्थित क्षेत्र में बदलने की दिशा में अहम कदम हैं। इनमें साहिबो नदी का पुनरुद्धार, सड़क मरम्मत, हरित क्षेत्र का विकास और जल निकासी व स्वच्छता ढांचे में सुधार शामिल हैं। इन परियोजनाओं से न केवल नागरिकों को बेहतर शहरी वातावरण मिलेगा, बल्कि संपत्ति मूल्यों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
स्थानीय नागरिकों में जगी उम्मीदें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की इन घोषणाओं से क्षेत्रवासियों में नई उम्मीदें जगी हैं। पश्चिम विहार वार्ड के संतोष यादव ने कहा कि अब असली राहत तब ही मिलेगी जब कार्य जमीन पर दिखाई दें। उन्होंने बताया कि इलाके के कई पार्क बदहाल हैं, स्ट्रीट लाइटें बंद हैं और नालियों की सफाई नहीं होने से जाम की समस्या बनी रहती है।
स्थानीय सुधारों का अनुभव
मीरा बाग के राहुल ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछले शासन की तुलना में बेहतर काम कर रही है। सड़क, नाला और पार्कों की स्थिति में सुधार के साथ-साथ सफाई व्यवस्था भी