DELHI NEWS : युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारी ,अक्षरधाम मंदिर में कैसे किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन।

DELHI NEWS : युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारी ,अक्षरधाम मंदिर में कैसे किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन।

DELHI NEWS : युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत देशभर में 295 स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई और रात में ब्लैकआउट किया गया। इसी क्रम में दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में भी इमरजेंसी प्रतिक्रिया अभ्यास किया गया। इस ड्रिल को दिल्ली पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के सहयोग से “कंप्रिहेंसिव मॉक ड्रिल – ऑपरेशन सिंदूर” नाम से आयोजित किया गया। अभ्यास के दौरान मंदिर की सभी लाइटें बुझा दी गईं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है और हालात युद्ध जैसे बन गए हैं। ऐसे में संभावित संकट से निपटने की तैयारी के तहत आज देशभर के 295 स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में आम नागरिकों को हमले की स्थिति में अपनी सुरक्षा के उपाय सिखाए गए। इसका उद्देश्य युद्ध जैसी स्थिति में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया गया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन अक्षरधाम मंदिर ने दिल्ली पुलिस और इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम के सहयोग से “कंप्रिहेंसिव मॉक ड्रिल – ऑपरेशन सिंदूर” के तहत किया। सिविल डिफेंस अभ्यास के दौरान मंदिर की सभी लाइटें बुझा दी गई थीं, जिन्हें बाद में चरणबद्ध तरीके से दोबारा चालू किया गया।

आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जमीनी समन्वय, प्रतिक्रिया समय और तैयारियों का मूल्यांकन करना और उन्हें बेहतर बनाना था। इस दौरान ब्लैकआउट (बिजली कटौती), एयर रेड सायरन (हवाई हमले की चेतावनी) और निकासी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे आगंतुकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

अक्षरधाम और अन्य स्थानों पर अभ्यास
अक्षरधाम के अलावा दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी ब्लैकआउट किया गया। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें लोगों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई। दिल्ली में शाम 4 बजे 55 स्थानों पर ऑपरेशन अभ्यास किया गया और इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले एयर सायरन बजाए गए।

Related posts

दिल्ली में और कड़ा होगा वायु प्रदूषण पर नियंत्रण: शुरू हुए 6 नए एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति: विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

दिल्ली पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव: पूर्व अग्निवीरों को 20% आरक्षण, उम्र और फिजिकल टेस्ट में राहत