DELHI NEWS : दिल्ली के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर, कल से जारी होंगे हेल्थ कार्ड, 10 लाख रुपये तक का इलाज मिलेगा मुफ्त।

by editor
DELHI NEWS : दिल्ली के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर, कल से जारी होंगे हेल्थ कार्ड, 10 लाख रुपये तक का इलाज मिलेगा मुफ्त।

DELHI NEWS : दिल्ली में 28 अप्रैल से बुजुर्गों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड दिए जाएंगे। इस बारे में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 28 अप्रैल का दिन भाजपा सरकार के लिए ऐतिहासिक रहेगा, क्योंकि सरकार के 68वें दिन हम आयुष्मान भारत कार्ड का विशेष वितरण करेंगे और सार्वजनिक पंजीकरण की शुरुआत भी होगी।

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को 28 अप्रैल से आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिए जाएंगे। इस योजना में बुजुर्गों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जिसमें 5 लाख रुपये का उपचार आयुष्मान भारत योजना से और अतिरिक्त 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिल्ली सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

28 अप्रैल भाजपा सरकार के लिए ऐतिहासिक दिन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 28 अप्रैल दिल्ली की भाजपा सरकार के लिए एक स्वर्णिम अवसर होगा। सरकार के गठन के 68वें दिन आयुष्मान भारत कार्ड का विशेष वितरण और सार्वजनिक पंजीकरण की शुरुआत की जाएगी। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस विशेष वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

68 दिन में पूरा किया चुनावी वादा – सचदेवा

सचदेवा ने बताया कि भाजपा ने चुनावी संकल्प में 100 दिन के भीतर आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का वादा किया था, जिसे सरकार ने केवल 68 दिन में ही पूरा कर दिखाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आयुष्मान भारत योजना के 5 लाख रुपये के कवरेज के साथ-साथ अतिरिक्त 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी दे रही है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आने वाले एक वर्ष में दिल्ली के सभी छोटे और बड़े अस्पताल इस कार्ड को स्वीकार करना सुनिश्चित करेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का आरोप: केजरीवाल सरकार ने बुजुर्गों और गरीबों को आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के नागरिकों, खासकर बुजुर्गों और जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं दिया। लेकिन भाजपा ने सरकार में आते ही इस दिशा में तुरंत काम शुरू कर दिया।

क्या है आयुष्मान वय वंदना कार्ड?

आयुष्मान वय वंदना कार्ड भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया एक स्वास्थ्य बीमा कार्ड है। इसका मकसद है बुजुर्गों को निःशुल्क और सहज स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। यदि परिवार में 70 वर्ष से अधिक उम्र के एक से ज्यादा सदस्य हैं, तो प्रत्येक को 5 लाख रुपये का अलग-अलग स्वास्थ्य बीमा कवरेज मिलेगा।

पहले से आयुष्मान भारत योजना से जुड़े परिवारों के 70 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवरेज प्रदान किया जाएगा। पात्रता के तहत आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है और उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इस योजना में आय के आधार पर कोई बाध्यता नहीं है; सभी आय वर्गों के वरिष्ठ नागरिक इसके पात्र हैं।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”