दिल्ली में बढ़ती गुंडागर्दी पर संजय सिंह का कड़ा रुख, AAP नेताओं पर हमलों और पुलिस निष्क्रियता का मामला उठाया

दिल्ली में बढ़ती गुंडागर्दी पर संजय सिंह का कड़ा रुख, AAP नेताओं पर हमलों और पुलिस निष्क्रियता का मामला उठाया

संजय सिंह ने दिल्ली में बढ़ती गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। भाजपा गुंडों द्वारा AAP नेताओं पर हमला और पुलिस की निष्क्रियता पर सांसद ने कड़ा रुख अपनाया।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में “चार इंजन वाली सरकार” नहीं बल्कि चार इंजन वाली गुंडागर्दी चल रही है।

सांसद संजय सिंह ने बताया कि राजधानी में गैंगवार, बच्चियों और महिलाओं के अपहरण और खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। इसके अलावा भाजपा के गुंडों द्वारा आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कल रात राजिंदर नगर विधानसभा के भाजपा विधायक उमंग बजाज ने अपने गुंडों से मारपीट करवाई। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक FIR तक दर्ज नहीं की गई। सांसद ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा की सत्ता में गुंडों को खुली छूट मिली हुई है और पुलिस इस पर मूकदर्शक बनी हुई है।

also read: IGDTUW के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं मुख्यमंत्री रेखा…

संजय सिंह ने यह भी कहा कि पहले हमारे पूर्व विधायक सोमेश शोकीन को धमकी दी गई थी कि उन्हें 10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा। इस मामले की शिकायत भी पुलिस में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस कमिश्नर उन्हें मिलने तक का समय नहीं दे रहे।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में बढ़ती गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था के मामलों को वह सदन में उठाएंगे और गृह मंत्रालय की कमेटी में भी मजबूती से रखेंगे। उनका कहना है कि दिल्ली के नागरिकों की सुरक्षा और शांति बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश