दिल्ली: मकर संक्रांति पर DDA का बड़ा तोहफा, 582 फ्लैट्स और पार्किंग ई-ऑक्शन के लिए होंगे उपलब्ध

by Neha
दिल्ली: मकर संक्रांति पर DDA का बड़ा तोहफा, 582 फ्लैट्स और पार्किंग ई-ऑक्शन के लिए होंगे उपलब्ध

दिल्ली में मकर संक्रांति पर DDA की नई हाउसिंग स्कीम 2026 लॉन्च, 582 फ्लैट्स और पार्किंग ई-ऑक्शन के लिए तैयार। HIG, MIG, LIG और EHS फ्लैट्स दिल्ली के प्रीमियम इलाकों में उपलब्ध। जल्दी रजिस्टर करें।

मकर संक्रांति के अवसर पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। DDA अपनी नई प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें कुल 582 फ्लैट्स और पार्किंग स्पेस ई-ऑक्शन के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं। इस योजना के तहत विभिन्न आय वर्ग के लोग HIG, MIG, LIG, जनता और EHS कैटेगरी के फ्लैट्स के साथ-साथ कार और स्कूटर पार्किंग का लाभ उठा सकते हैं।

HIG और SFS फ्लैट्स प्रीमियम लोकेशन में

हाई इनकम ग्रुप (HIG) के फ्लैट्स जसोला में उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत लगभग 2.14 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं, सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम (SFS) के फ्लैट्स रोहिणी, वसंत कुंज, गाजीपुर और द्वारका में मिलेंगे, जिनकी कीमत 99 लाख से 1.21 करोड़ रुपये तक तय की गई है।

MIG फ्लैट्स मिडिल क्लास के लिए

मिडिल इनकम ग्रुप के खरीदारों के लिए DDA ने दिलशाद गार्डन, द्वारका, ईस्ट ऑफ लोनी रोड, जहांगीरपुरी, लोकनायकपुरम, मादीपुर, नंदनगरी और रोहिणी में MIG फ्लैट्स उपलब्ध कराए हैं। इनका रिजर्व प्राइस 53 लाख रुपये से शुरू होकर 1.45 करोड़ रुपये तक जाता है।

LIG, जनता और EHS कैटेगरी

लो इनकम ग्रुप (LIG) के फ्लैट्स करोल बाग, द्वारका, रोहिणी, विकासपुरी और पश्चिम विहार में उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 20 लाख से 1.23 करोड़ रुपये तक तय है। शाहपुर जट में एक जनता फ्लैट है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये रखी गई है। EHS फ्लैट्स द्वारका, अशोक नगर, कोंडली और नसीरपुर में मिलेंगे, जिनकी कीमत 26 लाख से 55 लाख रुपये के बीच है।

also read: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: नितिन नबीन और वीरेंद्र सचदेवा ने…

पार्किंग सुविधा भी शामिल

इस स्कीम में फ्लैट्स के साथ कार और स्कूटर पार्किंग भी उपलब्ध कराई जा रही है। अशोक विहार, माल रोड, रोहिणी और पीतमपुरा में कार गैराज की कीमत 3 लाख से 42 लाख रुपये, जबकि स्कूटर गैराज की कीमत 1 लाख रुपये रखी गई है।

अर्नेस्ट मनी और रजिस्ट्रेशन जानकारी

ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए अर्नेस्ट मनी जमा करना आवश्यक है। LIG, EHS और जनता फ्लैट्स के लिए 4 लाख रुपये, MIG और SFS फ्लैट्स के लिए 10 लाख रुपये और HIG फ्लैट्स के लिए 15 लाख रुपये अर्नेस्ट मनी निर्धारित की गई है। कार गैराज के लिए 4 लाख रुपये और स्कूटर गैराज के लिए 1 लाख रुपये अर्नेस्ट मनी जमा करनी होगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 जनवरी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी है, जबकि फाइनल सबमिशन 16 फरवरी तक किया जा सकेगा। ई-ऑक्शन का शेड्यूल 19 फरवरी को जारी किया जाएगा और 20 से 22 फरवरी तक डेमो आयोजित किया जाएगा। ऑक्शन 23 से 27 फरवरी तक विभिन्न फ्लैट्स के लिए किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये है, जो नॉन-रिफंडेबल होगी।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान