Saturday, April 18, 2026

40 बाउंड्री ठोककर मचाया धमाल,धोनी को टीम में शामिल करने वाले खिलाड़ी ने Vaibhav Suryavanshi की तरह जड़ा तूफानी शतक

by editor
40 बाउंड्री ठोककर मचाया धमाल,धोनी को टीम में शामिल करने वाले खिलाड़ी ने Vaibhav Suryavanshi की तरह जड़ा तूफानी शतक

उसकी बड़ी बहन ने 100 मीटर दौड़ में मेडल जीता, वहीं उसने क्रिकेट के मैदान पर Vaibhav Suryavanshi जैसी रफ्तार से शतक ठोक दिया। धोनी को अपनी ऑल टाइम टीम में शामिल करने वाले इस खिलाड़ी ने टी20 करियर का चौथा शतक जड़ते हुए खूब धमाल मचाया।

40 बाउंड्री से मचाया तहलका, बहन ने दौड़ में जीता मेडल, भाई ने तूफानी शतक ठोका

जैसी बहन, वैसा भाई! जहां उसकी बड़ी बहन ने ट्रैक पर 100 मीटर में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया, वहीं वेस्टइंडीज के आंद्रे फ्लेचर ने MLC 2025 में वैभव सूर्यवंशी की तरह केवल 52 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ दिया। फ्लेचर ने धोनी, बुमराह, विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों को अपनी ऑल टाइम टीम में शामिल किया था।

फ्लेचर ग्रेनेडा से ताल्लुक रखते हैं और उनकी बहन शेरी फ्लेचर ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में 5 मेडल जीत चुकी हैं – जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर रिले शामिल हैं।

MLC 2025 में बल्ले से तूफान – दूसरा शतक सिर्फ 11 दिन में

सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ मैच में फ्लेचर ने 58 गेंदों में 118 रनों की धांसू पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। ये इस सीजन में उनका दूसरा शतक और टी20 करियर का चौथा शतक था। इससे पहले 26 जून को उन्होंने पहला शतक जड़ा था। अब तक 7 पारियों में फ्लेचर 289 रन और 40 बाउंड्री (15 छक्के, 25 चौके) ठोक चुके हैं।

उनकी इस आतिशी बल्लेबाज़ी की मदद से लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स ने 244 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा