CM Yogi Adityanath : प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारम्भ किया गया स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता में वृद्धि के साथ-साथ नारी गरिमा का प्रतीक बन रहा

CM Yogi Adityanath : प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारम्भ किया गया स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता में वृद्धि के साथ-साथ नारी गरिमा का प्रतीक बन रहा

CM Yogi Adityanath ने कहा कि जीवन में सफलता और असफलता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि हमने काम की शुरुआत कैसे की। अगर हम टीम के साथ सकारात्मक सोच और ऊर्जा से शुरुआत करते हैं, तो सफलता तय है। जो सफलता समय लेकर मिलती है, वह स्थायी होती है, जबकि शॉर्टकट से मिली सफलता क्षणिक रहती है। लाइव टाइम्स ने कम समय में अच्छी प्रगति की है और चुनौतियों के बीच खुद को स्थापित किया है।

उन्होंने यह बातें लाइव टाइम्स चैनल के ‘LT एक्सचेंज’ कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश को देश का हृदय स्थल बताया और कहा कि यह राज्य कभी देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था था, लेकिन 2014 से पहले पहचान के संकट से जूझ रहा था। 2017 से पहले यहां का युवा आत्म-विश्वास से दूर था, और प्रति व्यक्ति आय बहुत कम रह गई थी।

अब यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और 2029 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पहले जिन्हें सरकार नहीं पूछती थी, अब योजनाओं का लाभ उन तक भी पहुंच रहा है, जैसे कोल, थारू, मुसहर आदि जनजातियां। CM Yogi Adityanath ने कहा कि जब नीति साफ हो और नीयत अच्छी हो, तो सफलता निश्चित होती है।

प्रदेश में देश का 55% एक्सप्रेस-वे नेटवर्क है, सबसे ज्यादा मेट्रो, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी भी यहां बेहतर है। देश की पहली रैपिड रेल और इनलैंड वॉटरवे भी यूपी में शुरू हुआ। यूपी आज 45 से अधिक केंद्र सरकार की योजनाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन की बात करते हुए उन्होंने बताया कि जब 2017 में समीक्षा की गई, तो केवल 40 लाख शौचालय बने थे, जबकि लक्ष्य पौने तीन करोड़ था। राज्य सरकार ने एक साल में 2.71 करोड़ शौचालय बनाकर यह लक्ष्य पूरा किया। इस स्वच्छता अभियान से मलेरिया और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर नियंत्रण पाया गया है।

किसानों, श्रमिकों, युवाओं और महिलाओं के लिए सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अब तक 56 लाख से ज्यादा गरीबों को घर उपलब्ध कराए गए हैं। राशन, कर्ज माफी, योजनाओं की सीधी पहुंच और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता रही है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना को स्वदेशी और सम्मान का प्रतीक बताया, जिससे हस्तशिल्पियों को लाभ और रोजगार मिला है। कोरोना काल में यूपी ही ऐसा राज्य था, जिसने अपने श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाया और एमएसएमई इकाइयों से जोड़ा।

प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अब त्योहार और पर्व शांतिपूर्वक मनाए जाते हैं। 2017 से पहले जहां पर्यटकों की संख्या लाखों में थी, वहीं अब यह करोड़ों में पहुंच गई है। अकेले 2023-24 में 66 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ आए, और इस साल 100 करोड़ पर्यटकों की संख्या अनुमानित है।

पर्यटन और निवेश दोनों ही अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दे रहे हैं। पहले कोई निवेशक नहीं आता था, लेकिन अब यूपी निवेश का प्रमुख गंतव्य बन गया है। 2023 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। तकनीक की मदद से सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है, जिससे निवेशक आसानी से जुड़ पा रहे हैं।

कार्यक्रम में लाइव टाइम्स के संपादक दिलीप सिंह, स्टेट हेड राजीव ओझा सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

Related posts

होली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को तोहफा, 38 लाख विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर ‘उगते सूरज की भूमि को आदित्य’ का नमस्कार, निवेशकों से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा

जर्मनी में उत्तर प्रदेश का निवेश रोडशो, कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाएं