Monday, July 27, 2026

CM Yogi Adityanath ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मठ में पहुंचकर सतगुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

by editor
CM Yogi Adityanath ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मठ में पहुंचकर सतगुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

UP CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को सतगुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए उनके आध्यात्मिक सिद्धांतों और कर्मयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास जी ने आत्मिक शुद्धि और कर्म की साधना को विशेष महत्व दिया।

CM Yogi Adityanath ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मठ में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सतगुरु रविदास जी ने कर्म को सर्वोपरि माना और इसी विचारधारा को हमारे शास्त्रों ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने भगवद्गीता और रामचरितमानस के श्लोकों का उल्लेख करते हुए कर्म के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी बीते 11 वर्षों में इसी कर्मयोग को अपनाकर भारत को विश्व मंच पर अग्रणी बनाया है।

CM Yogi Adityanath ने सतगुरु रविदास जी की प्रेरणादायक कथा ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का उल्लेख करते हुए आत्मिक शुद्धि की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप सतगुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धन, काशी में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की है। इस स्थल को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए यात्री विश्रामालय, पार्क, भोजनालय, अन्नपूर्णा भवन का निर्माण किया गया है, जिससे लाखों श्रद्धालु एक साथ दर्शन कर सकें।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास जी की जन्मस्थली के पुनरुद्धार कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि डबल इंजन सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

CM Yogi Adityanath ने बताया कि अब तक लाखों रुपये की धनराशि प्रदान की जा चुकी है और समिति को आश्वस्त किया कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश सरकार सतगुरु रविदास जी के मंदिर और उनसे जुड़े स्थलों के पुनरुद्धार व सौंदर्यीकरण के कार्यों में निरंतर सहयोग देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र है, क्योंकि प्रयागराज में महाकुंभ स्नान जारी है। 13 जनवरी से अब तक एक माह में 47 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती के पावन संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। यह क्रम 26 फरवरी तक जारी रहेगा, और आगामी 14 दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचेंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, संत रविदास सेवा समिति के सदस्य और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

You may also like

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा