Saturday, August 1, 2026

CM Yogi Adityanath ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं

by editor
CM Yogi Adityanath ने जनता दर्शन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने आज अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों को उनकी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का तुरंत व प्रभावी समाधान किया जाए।

CM Yogi Adityanath  के निर्देश पर इस कार्यक्रम में राजस्व परिषद के अध्यक्ष, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री), पुलिस महानिदेशक और प्रमुख सचिव (गृह) जैसे वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसका उद्देश्य था कि उच्च अधिकारी स्वयं आम लोगों की समस्याएं सुनें और तय समय में संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।

इस दौरान एक दिव्यांग नागरिक ने पेंशन योजना की मांग की, जिस पर CM Yogi Adityanath के निर्देश पर उसकी तुरंत केवाईसी प्रक्रिया करवाई गई और बताया गया कि उसे अगले दिन से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। दो अन्य दिव्यांगजनों को मौके पर ही सेंसर युक्त इलेक्ट्रॉनिक छड़ी प्रदान की गई और उसके उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से कुल 112 नागरिक पहुंचे और 88 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों में शादी अनुदान, आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, बिजली बिल और गृहकर से जुड़े मुद्दे शामिल थे। CM Yogi Adityanath ने सभी मामलों के तार्किक समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने—

  • वरासत, अवैध कब्जा और भूमि पैमाइश से जुड़े 23 आवेदन राजस्व परिषद अध्यक्ष को,

  • पुलिस से संबंधित 23 प्रकरण पुलिस महानिदेशक को,

  • विवेकाधीन कोष और शादी अनुदान जैसे 17 आवेदन अपर मुख्य सचिव को,

  • और 25 विभिन्न प्रकार के मामले मुख्य सचिव को सौंपे।

मुख्यमंत्री का यह प्रयास जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और समाधान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

You may also like

कियारा आडवाणी ने क्यों चुनी सबसे बोल्ड फिल्म ‘टॉक्सिक’? जानें एक्ट्रेस का खुलासा ‘मैंने कभी हाथ नहीं उठाया’ घरेलू हिंसा के आरोपों पर श्वेता तिवारी के एक्स पति ने तोड़ी चुप्पी जब भरोसेमंद रिश्ते ने दिया दर्द, शिवांगी जोशी ने बताया बचपन का सबसे दर्दनाक सच ‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप