Monday, July 27, 2026

CM Yogi Adityanath : 45 दिवसों में 66.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया

by editor
CM Yogi Adityanath : 45 दिवसों में 66.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया

CM Yogi Adityanath  : महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ पूर्णाहुति की ओर अग्रसर

CM Yogi Adityanath ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित प्रयागराज महाकुम्भ-2025 आज महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ ही अपनी पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है। 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारम्भ महाकुम्भ-2025 में आज महाशिवरात्रि तक कुल 45 दिवसों में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व एवं अविस्मरणीय है।

CM Yogi Adityanath ने कहा कि पूज्य अखाड़ों, साधु-संतों, महामण्डलेश्वरों एवं धर्माचार्यों के पुण्य आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि समरसता का यह महासमागम दिव्य और भव्य बनकर सकल विश्व को एकता का संदेश दे रहा है। उन्होंने इस सिद्धि के सूत्रधार रहे देश-विदेश से पधारे सभी श्रद्धालुओं, कल्पवासियों तथा गणमान्य जनों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

CM Yogi Adityanath ने मानवता के ’महायज्ञ’ तथा आस्था, एकता और समता के महापर्व महाकुम्भ-2025 के सुव्यवस्थित आयोजन के कर्णधार रहे मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, गंगा दूतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केन्द्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी महानुभावों व संस्थाओं को साधुवाद दिया है। उन्होंने विशेष रूप से प्रयागराजवासियों को धन्यवाद दिया, जिनके धैर्य एवं आतिथ्य सत्कार ने सबको सम्मोहित किया।

You may also like

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा