CM Rekha Gupta : प्रदूषण सिर्फ दो महीने की समस्या नहीं है,भाजपा सरकार इस पर क्या कदम उठा रही है

by editor
CM Rekha Gupta : प्रदूषण सिर्फ दो महीने की समस्या नहीं है,भाजपा सरकार इस पर क्या कदम उठा रही है

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने एक इंटरव्यू में बताया कि सरकार ने राजधानी की वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में चार स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदूषण केवल सर्दियों के दो महीनों की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे साल जारी रहने वाली चुनौती है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर CM Rekha Gupta ने सरकार की रणनीतियों की जानकारी दी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि राजधानी में प्रदूषण की समस्या लगातार बनी रहती है। पहले इसे नियंत्रित करने के लिए स्प्रिंकलर का उपयोग किया जाता था, लेकिन ये केवल सर्दियों के दो महीनों तक ही सीमित रहता था।

ये स्प्रिंकलर सिर्फ पानी का छिड़काव करते थे और सरकार की ओर से प्रदूषण से निपटने के लिए यही एकमात्र उपाय किया जाता था। जब हमारी सरकार बनी, तो हमने यह समझा कि प्रदूषण केवल दो महीनों की समस्या नहीं, बल्कि यह सालभर की चुनौती है।

गर्मियों में भी उतनी ही धूल उड़ती है जितनी सर्दियों में। इसलिए हमने तय किया कि वाटर स्प्रिंकलर और स्मोक एयर गन का उपयोग केवल सर्दियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे साल किया जाएगा।

CM Rekha Gupta ने बताया कि सरकार एक व्यापक योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत दिल्ली के सभी रिंग रोड्स पर लाइट पोल्स पर वाटर स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली सरकार की मदद से शहर की सड़कों पर 1,000 स्प्रिंकलर चालू किए जाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली के 250 वार्डों में से हर एक में चार स्प्रिंकलर साल भर सक्रिय रहेंगे और नियमित रूप से काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे प्रयास, नीतियां और इरादे पूरी तरह स्पष्ट हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप