CM Rekha Gupta ने सीबीएसई टॉपर्स को सम्मानित किया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

CM Rekha Gupta honored CBSE toppers and encouraged the students.

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने सीबीएसई बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 10वीं कक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 16 विद्यार्थियों और 12वीं कक्षा के 71 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साह को बढ़ाया।

दिल्ली की CM Rekha Gupta और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को राजधानी के सीबीएसई टॉपर्स को सम्मानित किया। यह सम्मान शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दिया गया। ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ के तहत उन स्कूलों को भी पुरस्कृत किया गया जिन्होंने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किए।

यह आयोजन राजनिवास मार्ग स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय (RPVV) में हुआ, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि और शिक्षा मंत्री आशीष सूद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10-10 स्कूलों को चुना गया। 10वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 16 छात्र और 12वीं के 71 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

CM Rekha Gupta ने सीबीएसई टॉपर्स को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अमिताभ बच्चन का मशहूर डायलॉग याद आ रहा है – “आज खुश तो बहुत होगे तुम।” इसके बाद उन्होंने दुष्यंत कुमार की कविता की पंक्ति “कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो” पढ़कर छात्रों का हौसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़कर जिस ऊंचाई को आपने छुआ है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले की सरकारों में इस तरह के आयोजन तो होते थे, लेकिन महीनों की देरी से, जिससे उत्साह कम हो जाता था। मैंने शिक्षा मंत्री से कहा कि छात्रों को समय पर सम्मानित करने का कार्यक्रम होना चाहिए, और उसी के अनुरूप यह आयोजन किया गया। एसबीआई द्वारा छात्रों को iPad देने पर भी उन्होंने संस्था को धन्यवाद दिया।

CM Rekha Gupta ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे देश-विदेश में जाएं और वहां भी उन्हें सम्मान मिले। इस बार 12वीं में औसतन 96.90% और 10वीं में 94.64% अंक छात्रों ने हासिल किए हैं, जो बेहद सराहनीय है।

अपने छात्र जीवन को याद करते हुए सीएम ने बताया कि वह अशोक विहार से पढ़ी हैं और उन्हें 87% अंक मिले थे। उन्होंने कहा कि आज स्कूलों में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होनी चाहिए—डिजिटल लाइब्रेरी, अच्छे शिक्षक और ऐसा माहौल जिससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई डॉक्टर बने, इंजीनियर या पायलट, दिल्ली का नाम आपसे जुड़ा रहेगा।

CM Rekha Gupta ने यह भी कहा कि माता-पिता की पहली पसंद सरकारी स्कूल बनने चाहिए, जैसे लोग पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए सरकारी कॉलेज को प्राथमिकता देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान CM Rekha Gupta ने यह भी बताया कि आज उनकी सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कई अहम नीतिगत फैसले लिए हैं और बच्चों में भरोसा जगाते हुए कहा कि अगली बार 100% रिजल्ट आना चाहिए। उन्होंने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने 9वीं और 11वीं के डेढ़ लाख बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया था, जबकि हमारी सरकार उन्हें सही मार्गदर्शन देकर बेहतर बनाना चाहती है।

Related posts

दिल्ली में 800 करोड़ की सड़क सुधार योजना: 241 सड़कों का होगा पुनर्विकास

मिशन वॉल-टू-वॉल: दिल्ली में 45 विधानसभाओं की सड़कों का व्यापक सुधार, 802 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर

दिल्ली में सीएम श्री स्कूल का उद्घाटन, 75 स्कूलों में लॉन्च, शिक्षा में आएगा नया बदलाव