हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित बाल नमोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन यह साबित करता है कि कोई भी बच्चा, चाहे वह किसी भी छोटे गांव से क्यों न आता हो, अगर उसका संकल्प मजबूत हो तो वह असंभव को भी संभव बना सकता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंद्रधनुष आडिटोरियम, पंचकूला में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि बाल नमोत्सव सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और कल्पना शक्ति का उत्सव है। उन्होंने इस आयोजन के सफल आयोजन के लिए राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में टीमवर्क, नेतृत्व और समाजिक जुड़ाव की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बच्चों को यह संदेश दिया कि अगर किसी का मन में ठान लिया जाए तो बड़े से बड़े लक्ष्य भी छोटे नजर आने लगते हैं। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन यह दिखाता है कि कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद आत्मविश्वास और परिश्रम से सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।
also read: रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नशे के खिलाफ दिलाई…
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे माता मनसा देवी के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी निरंतर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।
उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कठिन मेहनत करें और तब तक न रूके जब तक अपने लक्ष्य की प्राप्ति न कर लें। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों जैसे मैराथन, साइक्लोथॉन और राहगीरी का जिक्र किया और बच्चों से आग्रह किया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को यह प्रेरणा दी कि वे बड़े सपने देखें, लगातार मेहनत करें, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें, अपनी सेहत का ख्याल रखें और समाज व राष्ट्र की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक साधारण परिवार से आने वाले नेता के रूप में प्रस्तुत किया, जिन्होंने कड़ी मेहनत से भारत के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने का सफर तय किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि वे भी मेहनत और लगन से काम करेंगे तो किसी भी बड़ी ऊंचाई को छू सकते हैं।
रेखा शर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत पूरी दुनिया में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है।
इस अवसर पर हरियाणा के कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव तरूण भंडारी, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय, और पूज्य स्वामी सम्पूर्णानन्द जी महाराज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।