CM Nayab Saini: प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के झूठ को जान लिया है

CM Nayab Saini: प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के झूठ को जान लिया है

CM Nayab Saini

CM Nayab Saini: कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में झूठ का पुलिंदा बनाया है, जिससे वह चुनाव जीतने का झूठा भ्रम मन में पाले हुए हैं। हालाँकि, हरियाणा की जनता अब कांग्रेस के झूठ को जानती है और 8 अक्तूबर को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का करेगी।

भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को बृहस्पतिवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संबोधित किया। नायब सैनी को इस अवसर पर भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक ने सम्मान की पगड़ी पहनाई। नायब सैनी ने कहा कि 5 अक्तूबर को लोकतंत्र दिवस में सभी को भाग लेना चाहिए। हरियाणा की जनता ने 8 अक्तूबर को भाजपा की तीसरी सरकार को बड़े बदलावों के साथ बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए वे आशीर्वाद लेने गन्नौर की सरदारी के बीच आए हैं।

उनका कहना था कि 5 अक्तूबर को भाजपा के कमल पर वोट डाल दें और फिर बाकी कामों की चिंता न करें क्योंकि हरियाणा का बेटा आपका भाई है। इस मौके पर प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, आजाद सिंह नेहरा, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, आजाद सिंह नेहरा, नपा चेयरमैन अरुण त्यागी, विधानसभा संयोजक भूषण और नवीन मंगला भी उपस्थित थे।

Related posts

दिल्ली बनेगी ग्लोबल फिल्म हब: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का किया कर्टेन रेजर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले