• होम
  • भारत
  • राज्य
    • पंजाब
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तर प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • राज्य हरियाणा

    CM Nayab Saini ने श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब प्रबंधन कमेटी को सौंपी 77 कनाल 7 मरला भूमि की रजिस्ट्री

    editorAugust 1, 2024076 views

    CM Nayab Saini ने श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब प्रबंधन कमेटी को सौंपी 77 कनाल 7 मरला भूमि की रजिस्ट्री

    हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब, सिरसा की बड़ी ऐतिहासिक महत्ता है। इस भूमि पर श्री गुरु नानक….

    • गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की पावन भूमि से संतों ने जगत का किया मार्गदर्शन 
    • नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में माथा टेक की अरदास

    CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब, सिरसा की बड़ी ऐतिहासिक महत्ता है। इस भूमि पर श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र चरण पड़े थे। इस पावन भूमि से संतों ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से पूरे जगत का मार्गदर्शन करने का काम किया है।

    मुख्यमंत्री ने बुधवार को सिरसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में माथा टेक कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को 77 कनाल 7 मरला भूमि की रजिस्ट्री भी सौंपी। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समापन अवसर पर सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब को यह जमीन देने की घोषणा की थी, जिसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव पास करके गुरुओं की इस भूमि को श्री गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के नाम कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सिख धर्म के लिए अनेक घोषणाएं की हैं, जिसके तहत लंगर पदार्थों पर जीएसटी माफ की गई है तथा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अलावा करतारपुर कॉरिडोर का भी निर्माण प्रधानमंत्री द्वारा करवाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने इस भूमि पर तपस्या की और लोगों का मार्गदर्शन किया था। श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी पावन शिक्षाओं व वाणी से समस्त जगत को नेकी के रास्ते पर चलने की राह दिखाई है। हमें अपने जीवन में उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।

    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री रणजीत सिंह, सिरसा के विधायक श्री गोपाल कांडा, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर व पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, बाबा जगतार सिंह, कार सेवा वाले बाबा गुरमीत सिंह, बाबा नरेंद्र सिंह, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक सरदार हरपाल सिंह गिल, सरदार मनजिंद्र सिंह सिरसा, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, गुरु नानक मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह वैदवाला, उपायुक्त श्री आर.के. सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत भूषण मौजूद रहे।

    BJP CM Saini Haryana Visit Haryana Haryana CM Sirsa visit Hindi News latest india news News in hindiNews नवीनतम भारत समाचार बीजेपी समाचार हिंदी समाचार सीएम सैनी का हरियाणा दौरा हरियाणा हरियाणा के सीएम का सिरसा दौरा हिंदी समाचारShareFacebookTwitterPinterestEmail
    previous post
    विद्युत मंत्री Harbhajan Singh ईटीओ की महत्वपूर्ण बैठक
    next post
    Civil Aviation Minister Dr. Kamal Gupta: अंबाला सिविल एन्क्लेव से अगस्त माह में शुरू होंगी फ्लाईट

    Related posts

    सत्य की जीत: अमन अरोड़ा ने कहा – भाजपा को केजरीवाल साजिश पर देश से माफी मांगनी चाहिए

    पंजाब सरकार ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा की शुरू

    दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया “सच की जीत”

    Add Comment
    View Desktop Version

    @2024 – All Right Reserved.

    Back To Top