CM Nayab Saini: हरियाणा में BJP सरकार तीसरी बार, सैनी का “राजतिलक” तय!

CM Nayab Saini: हरियाणा में BJP सरकार तीसरी बार, सैनी का "राजतिलक" तय!

Nayab Saini: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है

Nayab Saini: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों ने बताया, नई सरकार का शपथ ग्रहण 17 अक्टूबर को पंचकूला में होने की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं

पंचकूला, हरियाणा, के उपायुक्त ने शपथ ग्रहण के आयोजन स्थल की तैयारियों की पुष्टि की है। जिला प्रशासन ने इस आयोजन की देखरेख करने के लिए एक विशेष समिति बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (CM) और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं के इस महत्वपूर्ण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे

सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान ही घोषणा कर दी थी कि पार्टी की जीत के बाद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद देंगे। सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव में भारी जीत हासिल की है, जिससे वे अगली सरकार के मुख्यमंत्री होंगे।

चुनावी परिणाम: भाजपा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में हुए चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। कांग्रेस (Congress) को 37 सीटें मिलीं, जबकि इनेलो ने 2 सीटें जीतीं। तीन निर्दलीय विधायक भी चुने गए हैं। संभावना है कि भाजपा को निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त हो सकता है, जिससे उसकी स्थिति और मजबूत होगी।

इस जीत के साथ, भाजपा ने हरियाणा की राजनीतिक सत्ता में अपना वर्चस्व बनाए रखा है और अब नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक नई सरकार के गठन की तैयारी है। 15 अक्टूबर को पंचकूला में होने वाले इस समारोह को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी उत्साह है।

Related posts

सत्य की जीत: अमन अरोड़ा ने कहा – भाजपा को केजरीवाल साजिश पर देश से माफी मांगनी चाहिए

पंजाब सरकार ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा की शुरू

दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया “सच की जीत”