CM Naib Singh Saini : हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सीधे पहुँच रहा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

by editor
CM Naib Singh Saini: The benefits of the welfare schemes of Haryana Government are reaching the eligible persons directly - Chief Minister Naib Singh Saini*

CM Naib Singh Saini  : सरकार अन्तोदय की भावना से आमजन के कल्याण के लिए समर्पित

हरियाणा के CM Naib Singh Saini ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा  कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को  सीधे उनके घर द्वार पर पहुँचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति से संपर्क कर उसकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र पीछे न छूटे।

मुख्यमंत्री रविवार को पिहोवा के गांव चनालहेड़ी में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।

CM Naib Singh ने कहा कि  राज्य सरकार ने पात्र व्यक्ति  को कल्याणकारी योजना का लाभ घर तक पहुँचाने के सकंल्प को पूरा करने का काम किया है।  उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से सुनते हुए  उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कर रही है। श्री सैनी ने कहा कि सरकार अन्तोदय की भावना से आमजन  के कल्याण के लिए समर्पित है और विभिन्न कल्याणकारी पहलों के माध्यम से उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

जब गाँव तलहेडी में नागरिकों से मिलने के लिए रुके CM Naib Singh

इसके बाद मुख्यमंत्री CM Naib Singh ने गाँव तलहेडी में नागरिकों से मिलने के लिए अपने क़ाफ़िले को रूकवाया। यहाँ वे ग्रामीणों से मिले और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद भी दिया।  इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों  को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा, जिसे मुख्यमंत्री ने क्रमबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वाशन दिया।

 

You may also like

Leave a Comment

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल