मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर PMI का 1,200 करोड़ का निवेश, राजस्थान बनेगा देश का ई-मोबिलिटी हब

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर PMI का 1,200 करोड़ का निवेश, राजस्थान बनेगा देश का ई-मोबिलिटी हब

राजस्थान में PMI का 1,200 करोड़ रुपये का निवेश, गिलोट में बनेगा अत्याधुनिक ई-बस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान बनेगा देश का प्रमुख ई-मोबिलिटी हब।

राजस्थान में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। PMI इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर राजस्थान में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से अत्याधुनिक ई-बस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है।

also read: राजस्थान में ग्रेजुएट्स/पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा अवसर: बिना परीक्षा सीधी सरकारी नौकरी, हर महीने मिलेगी ₹65,000 की सैलरी

राजस्थान में बनेगा देश का सबसे आधुनिक ई-बस निर्माण केंद्र

यह हाईटेक प्लांट गिलोट, बहरोड़ में 65 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा, जो राजस्थान औद्योगिक विकास निगम द्वारा आवंटित की गई है। इस परियोजना के जरिए राजस्थान को देश का प्रमुख ई-मोबिलिटी हब बनाने की योजना है। इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से राज्य में हरित और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

हरित परिवहन के लिए राजस्थान की बड़ी पहल

PMI की प्रतिनिधि टीम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सौजन्य भेंट की और इस निवेश को लेकर चर्चा की। इस योजना से न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि राजस्थान की इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को भी मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार की यह पहल पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related posts

पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए 5,358 लाभार्थियों को 398 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित

0-6 वर्ष के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी: पंजाब में 6,110 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस की पासिंग आउट परेड में भर्ती प्रक्रिया और तकनीकी उन्नयन का किया निरीक्षण