CM Bhajan Lal Sharma : उदयपुर में ‘वाटर विजन 2047’ सम्मेलन का आयोजन हुआ।

by editor
CM Bhajan Lal Sharma : उदयपुर में ‘वाटर विजन 2047’ सम्मेलन का आयोजन हुआ।

CM Bhajan Lal Sharma ने जल मंत्री सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के सम्मान में रात्रि भोज आयोजित किया।

CM Bhajan Lal Sharma ने उदयपुर में 18 और 19 फरवरी को आयोजित होने वाले द्वितीय अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन से पूर्व सोमवार रात को सम्मेलन के प्रतिभागियों के सम्मान में जग मंदिर परिसर में रात्रि भोज का आयोजन किया।

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले, CM Bhajan Lal Sharma केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटील के साथ बोट में सवार होकर जग मंदिर पहुंचे।

इस कार्यक्रम में लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त), त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, जलदाय मंत्री श्री कन्हैया लाल, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार समेत कई राज्यों के मंत्रीगण, विधायकगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह सम्मेलन 18 फरवरी से झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसे राष्ट्रीय जल मिशन, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में जल प्रबंधन और संरक्षण पर चर्चा की जा रही है, और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री, जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, वन एवं पर्यावरण मंत्री और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप