Tuesday, May 12, 2026

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि जनजातीय आस्था केंद्रों को एकीकृत कर पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है।

by editor
CM Bhajan Lal Sharma said that tourism circuits are being developed by integrating tribal faith centers.

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि मंदिर सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं। भारत प्राचीन काल से ही भव्य और दिव्य मंदिरों की भूमि रहा है, जिनके माध्यम से हमारी आध्यात्मिक महिमा पूरे विश्व में फैली है। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। उनके कर कमलों से अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई, जिससे यह पवित्र नगरी पुनः आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के माध्यम से सनातन संस्कृति की भव्यता और भारत की आध्यात्मिक समृद्धि का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा है।

डूंगरपुर के खेरमाल में श्री जाम्बुखंड भैरवजी मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डूंगरपुर की धरती भक्ति और अध्यात्म की पावन स्थली है। यहां का श्री जाम्बुखंड भैरवजी मंदिर सदियों से आस्था और श्रद्धा का केंद्र रहा है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के उत्थान का प्रतीक बताया।

विकास और विरासत दोनों को संजो रही सरकार

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में विश्वनाथ धाम, उज्जैन में महाकाल लोक, सोमनाथ मंदिर और केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ है। इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए राज्य सरकार भी धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और कायाकल्प के लिए कार्य कर रही है। बजट 2025-26 में जनजातीय आस्था केंद्रों—त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़ धाम, बेणेश्वर धाम, सीतामाता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर, मातृकुंडिया आदि को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा की विशेष सुविधा

राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या, काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर और अन्य पवित्र स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। आगामी वर्ष में 6,000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई मार्ग और 50,000 को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बजट में देवस्थान विभाग के अंतर्गत मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 161 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अतिरिक्त, मंदिरों में भोग राशि को 3,000 रुपये और पुजारियों के मानदेय को 7,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। खाटूश्यामजी मंदिर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, 600 मंदिरों में विशेष अवसरों पर सजावट और आरती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ब्रह्मा मंदिर कॉरिडोर (पुष्कर) और रणछोड़राय खेड तीर्थ (पचपदरा) सहित विभिन्न मंदिरों का भी कायाकल्प कर रही है।

आदिवासी कल्याण के लिए राज्य सरकार के प्रयास

CM Bhajan Lal Sharma ने बताया कि राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। उदयपुर में कालीबाई भील, बांसवाड़ा में बांसिया चरपोटा, और डूंगरपुर में डूंगर-बरंडा स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। आदिवासी छात्रों के लिए छात्रावासों में मैस भत्ता 2,500 से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जबकि खेल अकादमियों में रहने वाले खिलाड़ियों का भत्ता 2,600 से बढ़ाकर 4,000 रुपये किया गया है। साथ ही, आदिवासी क्षेत्रों में सात नए आश्रम छात्रावास और तीन नए आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है।

वागड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

CM Bhajan Lal Sharma ने बताया कि डूंगरपुर सहित 15 शहरों में रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात की समस्या से राहत मिलेगी। डूंगरपुर जिले में एक नए महाविद्यालय के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, साथ ही बालिकाओं के लिए एक छात्रावास भी बनाया जा रहा है। सोम-कमला-अंबा बांध से अधिशेष जल को अन्य जलाशयों तक पहुंचाने के लिए उच्च स्तरीय रिचार्ज नहर का निर्माण करवाया जाएगा। मोरन नदी को पुनर्जीवित करने और गौरेश्वर महादेव व नीलकंठ महादेव मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। किसानों के हित में सीमलवाड़ा में एक कृषि उपज मंडी की भी स्थापना की जाएगी।

युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार ने एक वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक 60,000 युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है। आगामी भर्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर भी निर्धारित किया गया है। सरकार समयबद्ध और पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं को सुनिश्चित कर रही है, जिससे युवाओं के सपनों को पूरा किया जा सके।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्री भैरवजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पीठाधीश्वर बेणेश्वर धाम महंत श्री अच्युतानंद महाराज, जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद श्री मन्नालाल रावत, विधायक श्री शंकर डेचा, श्री श्रीचंद कृपलानी और अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी