CM Bhajan Lal Sharma भगवान परशुराम की शोभायात्रा और महाआरती कार्यक्रम में हुए शामिल

CM Bhajan Lal Sharma participated in the procession and Maha Aarti program of Lord Parshuram

CM Bhajan Lal Sharma शनिवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा जयपुर महानगर की ओर से आयोजित भगवान परशुराम की शोभायात्रा और महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री शर्मा ने बड़ी चौपड़ पर आयोजित महाआरती में विधिवत पूजा-अर्चना करभगवान परशुराम जी की आरती की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जलेब चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, छोटी चौपड़ होते हुए चौगान स्टेडियम जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में लगभग 50 से अधिक मनमोहकझांकियों के साथ एक जैसी पोशाक पहने बड़ी संख्या में महिलाएं मंगलगान करते हुए शामिल हुई।

इस अवसर पर विधायक श्री कालीचरण सराफ एवंश्री बालमुकुंदाचार्यसहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता