CM Bhajan Lal Sharma : राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत निवेश महोत्सव का आयोजन

CM Bhajan Lal Sharma : राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत निवेश महोत्सव का आयोजन

CM Bhajan Lal Sharma : राजस्थान दिवस (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के अवसर पर राज्य सरकार पूरे प्रदेश में साप्ताहिक महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में, 31 मार्च (सोमवार) को जयपुर में राजस्थान दिवस के अवसर पर निवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। CM Bhajan Lal Sharma इस कार्यक्रम के तहत राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत करीब 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर और टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति होगी लॉन्च

उद्योग और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से CM Bhajan Lal Sharma लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर और टेक्सटाइल एवं अपैरल नीति का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही, राइजिंग राजस्थान के निवेश प्रस्तावों की निगरानी के लिए एक मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया जाएगा। निवेशकों को भू-आवंटन पत्र वितरित किए जाएंगे, राइजिंग राजस्थान के न्यूज़लेटर का विमोचन होगा और राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर्स की स्थापना के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि CM Bhajan Lal Sharma ने 12 मार्च 2025 को राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान घोषणा की थी कि हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भारतीय परंपरा के अनुसार राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। इसी के तहत, 25 से 31 मार्च तक राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

राजस्थान स्टार्टअप समिट-2026 का उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं और उद्योग विकास पर किया जोर

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट ने लिए 5 बड़े फैसले

बजट सत्र के बीच आज कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता