Monday, September 21, 2026

CM Bhajan Lal Sharma ने सीकर में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

by editor
CM Bhajan Lal Sharma ने सीकर में की जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

CM Bhajan Lal Sharma ने शेखावाटी क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार सायं को सीकर पहुंचते ही सर्किट हाउस परिसर में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को आत्मीयता से सुना और कई परिवेदनाओं के मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

CM Bhajan Lal Sharma ने जनसुनवाई में स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान लोगों ने सीकर के विकास की बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह बाजोर, विधायक श्री सुभाष मील सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’