Sunday, May 10, 2026

CM Bhajan Lal Sharma : निवेश के माध्यम से रोजगार सृजन और राजस्व वृद्धि हमारा लक्ष्य

by editor
CM Bhajan Lal Sharma : निवेश के माध्यम से रोजगार सृजन और राजस्व वृद्धि हमारा लक्ष्य

CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के उद्देश्य से राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में ही निवेश समर्थक नीतियाँ लागू की हैं और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का सफल आयोजन किया है। इसके परिणामस्वरूप राज्य में औद्योगिक विकास और उद्यमिता के वातावरण में सकारात्मक बदलाव आया है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निवेश प्रस्तावों की प्रगति और उनसे उत्पन्न होने वाले रोजगार की नियमित मॉनिटरिंग करें

CM Bhajan Lal Sharma ने बताया कि सरकार राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS-2024) के तहत निवेशकों को विभिन्न रियायतें और सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त कस्टमाइज्ड पैकेज में शामिल निवेश प्रस्तावों का गहन विश्लेषण करने को भी कहा गया है।

उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार उन निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है जो निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के प्रति गंभीर हैं। बैठक में निवेश प्रस्तावों के आधार पर मिलने वाले लाभों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उद्योगों को दी जाने वाली छूट, रियायतें और अन्य सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव सहित जल संसाधन, वित्त, राजस्व, ऊर्जा, उद्योग एवं खान विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट