CM Bhajan Lal : केन्द्र सरकार ने राज्य की 40 सड़क परियोजनाओं के लिए 1914 करोड़ रूपए से अधिक की राशि की स्वीकृत

CM Bhajan Lal : केन्द्र सरकार ने राज्य की 40 सड़क परियोजनाओं के लिए 1914 करोड़ रूपए से अधिक की राशि की स्वीकृत

CM Bhajan Lal  ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का राज्य की विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 1914 करोड़ 71 लाख रूपए स्वीकृत करने के लिए आभार जताया है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा यह राशि केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत लगभग 1000 किलोमीटर लंबाई की 40 राज्य सड़क परियोजनाओं के लिए स्वीकृत की गई है। इनमें 31 प्रमुख जिला सड़के, 8 राज्य राजमार्ग और एक अन्य जिला सड़क शामिल है। स्वीकृत की गई राशि से इन सड़कों के खण्डों का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा।

CM Bhajan Lal ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार निरंतर देश-प्रदेश के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में सड़क तंत्र की अहम भूमिका है। सड़कों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण से सुगम परिवहन संभव होगा, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

 

Related posts

राजस्थान में लोक कला संगम 2026 का भव्य उद्घाटन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया समारोह की शुरुआत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी फैक्टरी आग हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की

राजस्थान में 46,000 करोड़ के 10 अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी