Friday, August 28, 2026

पंजाब कांग्रेस के दावे पर CM Bhagwant Maan का जोरदार जवाब, पूछा – ‘दिल्ली में आपके कितने विधायक हैं?’

by editor
पंजाब कांग्रेस के दावे पर CM Bhagwant Maan का जोरदार जवाब, पूछा – ‘दिल्ली में आपके कितने विधायक हैं?’

 

CM Bhagwant Maan : दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कपूरथला हाउस में पंजाब के सीएम भगवंत मान, उनके मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की। यह बैठक करीब आधे घंटे तक चली, जिसमें मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। बैठक के बाद CM Bhagwant Maan ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

CM Bhagwant Maan ने कहा कि पंजाब के नेताओं ने दिल्ली में कड़ी मेहनत की। सभी मंत्री और विधायक इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब में उनकी सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है, चाहे वह बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं या सड़क निर्माण हो। मान ने कहा कि पिछले दस वर्षों में दिल्लीवासियों ने ऐसी विकास की गति पहले नहीं देखी। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी आम आदमी पार्टी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जिनकी संख्या 850 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ग़ुंडागर्दी की राजनीति में विश्वास नहीं रखती और दिल्ली का जनादेश उनके लिए सर्वोपरि है।

पंजाब के CM Bhagwant Maan ने कहा कि वह प्रताप सिंह बाजवा से पूछना चाहेंगे कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था कई राज्यों से बेहतर है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण अतिरिक्त प्रयास जरूरी हैं, और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

दिल्ली चुनाव में हार को लेकर CM Bhagwant Maan ने कहा कि वहां धनबल और गुंडागर्दी हावी रही। हमें बार-बार चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर जाना पड़ा। हम प्रेम और ईमानदारी से चुनाव जीतने वाले लोग हैं। चुनाव आयोग को यह तक बताना पड़ा कि विरोधी दल जैकेट और पैसे बांट रहे हैं। हमने अपनी हर गारंटी लिखित रूप में दी है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में उनकी सरकार ने टोल प्लाजा बंद कर दिए, जिससे राज्य के लोगों के 62 लाख रुपये बचाए गए। साथ ही, मल्टी पेंशन योजना को भी समाप्त कर दिया गया।

पंजाब की कानून-व्यवस्था दुरुस्त है

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष पिछले तीन सालों से यही बातें कर रहा है। उनसे पूछा जाए कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं? वे तो शुरुआत से ही दावा कर रहे थे कि उन्हें 30-40 सीटें मिलेंगी। अगर पंजाब की कानून-व्यवस्था ठीक न होती, तो इतनी बड़ी कंपनियां यहां निवेश करने नहीं आतीं।

उन्होंने कहा कि पार्टी को खून-पसीने से खड़ा किया गया है, इसलिए विपक्ष की बातों से फर्क नहीं पड़ता। मान ने विश्वास जताया कि उनकी सरकार पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएगी, जिसे पूरा देश मिसाल के तौर पर देखेगा।

You may also like

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम