CID: एक तरफ एसीपी प्रद्युमन की वापसी हुई, वहीं दूसरी तरफ नए एसीपी आयुष्मान पर बंदूक तान दी गई,यहां है एक बड़ा ट्विस्ट है।

by editor
CID: एक तरफ एसीपी प्रद्युमन की वापसी हुई, वहीं दूसरी तरफ नए एसीपी आयुष्मान पर बंदूक तान दी गई,यहां है एक बड़ा ट्विस्ट है।

कुछ समय पहले CID में एसीपी प्रद्युमन की मौत की कहानी दिखाकर शिवाजी साटम को शो से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद नए एसीपी का किरदार पार्थ समथान ने निभाया। इसके बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर एसीपी प्रद्युमन की वापसी की मांग की, और जो फैन्स चाहते थे, वही अब सच हो गया है। शो में एसीपी प्रद्युमन की वापसी हो चुकी है, लेकिन इस बार एक बड़ा ट्विस्ट है।

टीवी का पॉपुलर क्राइम शो CID का सीजन 2 दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट दे रहा है। इसने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में जगह बनाई है और सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में शो का नया एपिसोड आया और वह हुआ, जो फैन्स चाहते थे। कुछ समय पहले एसीपी प्रद्युमन की मौत की कहानी दिखाकर शिवाजी साटम को शो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन यह दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर एसीपी प्रद्युमन की वापसी की मांग तेज हो गई। नए एपिसोड में उनकी वापसी हो चुकी है और आते ही उन्होंने नए एसीपी पर बंदूक तान दी।

जहां एक तरफ दया और अभिजीत मिलकर एक केस सुलझा रहे थे, वहीं इस एपिसोड में फ्लैशबैक की कहानी दिखाई जाती है, और एसीपी प्रद्युमन की वापसी होती है। तीन महीने पहले की घटना में कोई उन्हें पीछा कर रहा था, लेकिन सवाल यह है कि वह कौन है? जिसके फोन पर एक मैसेज आता है – “तुम्हारा एक ही टारगेट है, एसीपी प्रद्युमन।”

तीन महीने पहले किसके टारगेट पर थे एसीपी प्रद्युमन?

एसीपी प्रद्युमन की शो में वापसी तो हो गई है, लेकिन साथ ही उनके फ्लैशबैक को भी दिखाया गया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग यह लिख रहे हैं – “क्या मेकर्स फिर से एग्जिट की कहानी बना रहे हैं?” इस बीच यह खुलासा होता है कि एसीपी प्रद्युमन का पीछा कोई और नहीं, बल्कि नए एसीपी आयुष्मान उर्फ पार्थ समथान कर रहे थे। दोनों का आमने-सामने आना दर्शकों के लिए काफी रोमांचक पल था, और सोशल मीडिया पर पार्थ की खूब सराहना की जा रही है।

यूं तो पूरे एपिसोड में एसीपी प्रद्युमन बहुत कम नजर आए, लेकिन नए एसीपी भी गायब थे। दरअसल, मेकर्स ने दोनों को अलग-अलग दिखाकर एक दिलचस्प ट्विस्ट पेश किया है। आखिर में नए और पुराने एसीपी के बीच एक जबरदस्त फेस-ऑफ देखने को मिलता है।

किसकी होगी छुट्टी?

एपिसोड के अंत में कहानी फिर से तीन महीने पहले जाती है, जब एसीपी प्रद्युमन का पीछा किया जा रहा था। इस दौरान पार्थ समथान यानी नए एसीपी के पास कोई जवाब नहीं था और उन्होंने एसीपी प्रद्युमन पर बंदूक तान दी। दोनों आमने-सामने आ गए, लेकिन उस दिन क्या हुआ? एसीपी प्रद्युमन की बंदूक से निकली गोली किसे लगी? कई सवालों के साथ मेकर्स ने एपिसोड खत्म किया। अब X पर लोग यह पूछ रहे हैं कि क्या यह नए एसीपी की एग्जिट है या फिर पुराने एसीपी प्रद्युमन की? हालांकि, अभी भी बहुत से सवाल और कन्फ्यूजन बने हुए हैं।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल