Sunday, April 19, 2026

CID: एसीपी प्रद्युमन की दमदार वापसी, आते ही दया को सुनाई कड़ी चेतावनी।

by editor
CID: एसीपी प्रद्युमन की दमदार वापसी, आते ही दया को सुनाई कड़ी चेतावनी।

पिछले कई वर्षों तक सोनी टीवी का क्राइम थ्रिलर शो ‘CID’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता रहा. अब छह साल के लंबे अंतराल के बाद यह शो कुछ नए और पुराने किरदारों के साथ एक बार फिर टीवी पर लौट आया है. जल्द ही शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

सोनी टीवी के लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरियल ‘CID’ में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। करीब दो महीने के लंबे इंतजार के बाद एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम की शो में वापसी हो रही है। हाल ही में सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘CID’ का नया प्रोमो शेयर करते हुए शिवाजी साटम की एसीपी प्रद्युमन के रोल में दोबारा एंट्री की खबर फैंस को दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोमो में एसीपी प्रद्युमन का अंदाज़ बदला हुआ नजर आ रहा है, क्योंकि उन्होंने लौटते ही दया को सख्त चेतावनी दे दी है।

सीआईडी के नए प्रोमो में एसीपी प्रद्युमन का बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहा है। इसमें वह कहते नजर आते हैं, “अब वक्त आ गया है कि सीआईडी की टीम को सबक सिखाया जाए।” इसके बाद वह दया पर बंदूक तान देते हैं और उसे चेतावनी देते हैं, “हिलना मत, नहीं तो सिर उड़ा दूंगा।” अब एसीपी प्रद्युमन की इस सख्त नाराज़गी के पीछे क्या वजह है और वो अपनी ही टीम को क्यों सबक सिखाना चाहते हैं, ये जानना वाकई दिलचस्प होगा।

‘एसीपी प्रद्युमन’ की ‘मौत’ से उदास हुए थे दर्शक
कुछ समय पहले शो में एसीपी प्रद्युमन की मौत का जबरदस्त ट्रैक दिखाया गया था, जिसने फैंस को काफी निराश कर दिया था। उनकी जगह अभिनेता पार्थ समथान ने एसीपी आयुष्मान के रूप में शो में एंट्री ली थी। हालांकि, दर्शकों को ये ट्रैक पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर नाराज़गी जताई। कई लोगों ने यह मान लिया था कि पार्थ ने शिवाजी साटम को पूरी तरह रिप्लेस कर दिया है, जिस वजह से पार्थ को भी काफी ट्रोल किया गया। लेकिन हकीकत ये थी कि पार्थ समथान केवल दो महीने के लिए शो में शामिल हुए थे।

सीआईडी छोड़ चुके हैं पार्थ समथान
अब पार्थ शो से बाहर हो चुके हैं और उनके जाते ही एसीपी प्रद्युमन की वापसी की खबर पक्की हो गई। शिवाजी साटम एक बार फिर शो में लौट रहे हैं और उनके साथ ही सीआईडी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है। ये मोड़ क्या होगा, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड्स में होगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा