बच्चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट: उम्र के हिसाब से कौन सी एक्टिविटी कब शुरू होती है

बच्चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट: उम्र के हिसाब से कौन सी एक्टिविटी कब शुरू होती है

जानें कि आपका बच्चा किस उम्र में कौन सी एक्टिविटी शुरू करता है और कैसे पता करें कि बच्चे की ग्रोथ सही है या नहीं। वजन, लंबाई, मोटर स्किल्स और डेवलपमेंट चेक करने के आसान तरीके।

हर माता-पिता के लिए उनका बच्चा सबसे कीमती होता है। जन्म के बाद बच्चे के हर छोटे-छोटे बदलाव पर नजर रखना सामान्य है। उनकी पहली मुस्कान, पलटना, बैठना, रेंगना या चलना, ये सभी पलों कीमती होते हैं। लेकिन साथ ही यह चिंता भी रहती है कि कहीं बच्चे की ग्रोथ सही दिशा में तो बढ़ रही है या नहीं।

बच्चे की लंबाई, वजन और मोटर स्किल्स की डेवलपमेंट यह तय करती हैं कि उनका ग्रोथ सही है या नहीं। ग्रोथ चार्ट और डेवलपमेंट एक्टिविटी को देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि बच्चा सही दिशा में बढ़ रहा है या नहीं।

उम्र के हिसाब से बच्चों की एक्टिविटी

1. जन्म से 6 महीने:

  • वजन: 2.5 – 4.3 किलोग्राम (जन्म के समय), 6 महीने तक 6.5 – 9.5 किलोग्राम

  • लंबाई: 46 – 53 सेमी (जन्म के समय), 63 – 71 सेमी (6 महीने तक)

  • गतिविधियां: सिर उठाना, पलटना, आसपास की आवाज़ों पर प्रतिक्रिया, 5-6 महीने में सहारे से बैठना

2. 6 महीने से 1 साल:

  • वजन: 8.5 – 11.8 किलोग्राम

  • लंबाई: 71 – 80 सेमी

  • गतिविधियां: रेंगना, खड़ा होना, छोटे-छोटे शब्द बोलना, 10-12 महीने में पहला कदम

also read: मुंह से सांस लेने के कारण: नाक के बजाय मुंह से सांस लेने…

3. 1 से 2 साल:

  • वजन: 11.5 – 14 किलोग्राम

  • लंबाई: 84 – 92 सेमी

  • गतिविधियां: बिना सहारे चलना, “मां-पापा” जैसे शब्द बोलना, चीजें पहचानना, खिलौनों से खेलना

4. 2 से 4 साल:

  • वजन: 13 – 17 किलोग्राम

  • लंबाई: 90 – 103 सेमी

  • गतिविधियां: पूरे वाक्य बोलना, रंग, आकार और नंबर पहचानना, खुद कपड़े पहनना, खाना खाना

5. 5 से 8 साल:

  • वजन: 17 – 27 किलोग्राम

  • लंबाई: 105 – 130 सेमी

  • गतिविधियां: दौड़ना, कूदना, खेलकूद, स्कूल जाना, दोस्त बनाना, चीजें याद रखना

अगर बच्चे की ग्रोथ धीमी दिख रही हो

  • बच्चे की डाइट, नींद और एक्टिविटी पर ध्यान दें।

  • सुनिश्चित करें कि उन्हें पर्याप्त प्रोटीन, दूध, फल, हरी सब्जियां, दालें मिल रही हों।

  • यदि ग्रोथ चार्ट के अनुसार बढ़त नहीं हो रही, तो पीडियाट्रिशियन से सलाह लें।

  • बच्चों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन D, आयरन और हेल्दी फैट्स जरूरी हैं।

बच्चे की सही ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए समय पर एक्टिविटी, संतुलित पोषण और डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है।

Related posts

Anger and Heart Disease: गुस्सा और दिल की बीमारी: बार-बार गुस्सा आने से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Apple Pesticide Removal: सेब पर मौजूद पेस्टिसाइड कैसे करें सुरक्षित रूप से साफ

Magnesium Deficiency Symptoms: सिरदर्द, नींद की कमी और बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है इस खनिज की कमी से