Child Care Tips: जानें क्या बच्चों के कान में तेल डालना सही है या नहीं। एक्सपर्ट की सलाह और सुरक्षित उपाय पढ़ें ताकि बच्चों की कान की सेहत बनी रहे।
Child Care Tips: भारत में कई माता-पिता अपने बच्चों को हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इनमें से कुछ उपाय लाभकारी हो सकते हैं, लेकिन कई बार ये नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसा ही एक मिथक है – क्या बच्चों के कान में तेल डालना चाहिए? आइए जानते हैं एक्सपर्ट की सलाह।
बच्चों के कान में तेल डालने का कारण
कुछ परिवारों में बच्चों के कान में दर्द होने पर सरसों का तेल या अन्य तेल की कुछ बूंदें डाल दी जाती हैं। इसके अलावा कान की ड्राईनेस या मैल हटाने के लिए भी यह तरीका अपनाया जाता है। हालांकि, यह प्रथा सिर्फ ग्रामीण इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरों में भी कई माता-पिता इसे आजमाते हैं।
एक्सपर्ट की सलाह
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के हेड प्रोफेसर डॉ. रवि मेहर का कहना है कि अगर बच्चों के कान में दर्द है, तो इसका कारण अक्सर इंफेक्शन हो सकता है। इस स्थिति में कभी भी तेल नहीं डालना चाहिए, क्योंकि इससे समस्या और बढ़ सकती है। तेल डालने से ना तो इंफेक्शन ठीक होता है और ना ही दर्द कम। इस तरह के मामलों में हमेशा डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
also read: लंबे समय तक बैठना: सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक, जानें शरीर…
इंफेक्शन और जोखिम
-
बच्चों के कान में तेज दर्द होने पर तेल डालने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
-
कान का पर्दा फटने की स्थिति में तेल डालना अत्यंत खतरनाक हो सकता है।
-
तेल बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन को बढ़ावा दे सकता है, जिससे दर्द, सूजन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
-
अगर कान से पानी या मवाद आ रहा हो तो भूलकर भी तेल न डालें।
बच्चे के कान की देखभाल कैसे करें
-
यदि बच्चे को कान में दर्द है या वह बार-बार कान पकड़ता है, तो ईएनटी डॉक्टर या पीडियाट्रिशन से तुरंत सलाह लें।
-
कान को साफ करने के लिए ईयर बड का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे अंदर तक डालने से बचें।
-
डॉक्टर की सलाह से ही मेडिकल ईयर ड्रॉप्स इस्तेमाल करें।
-
बच्चे को नहलाते समय ध्यान रखें कि पानी या साबुन कान में न जाए।
-
ठंड के मौसम में बच्चे के कान को ढक कर रखें, ताकि ठंडी हवा की वजह से समस्या न बढ़े।
-
घरेलू उपाय के रूप में गर्म कपड़े से सिकाई की जा सकती है, लेकिन यह भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।