छठ पूजा महोत्सव 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत, बोले- ये पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु

by Neha
छठ पूजा महोत्सव 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत, बोले- ये पर्व भारतीय संस्कृति का सेतु

छठ पूजा महोत्सव 2025 में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में शिरकत की, सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और छठ पर्व की सांस्कृतिक महत्ता बताई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित छठ पूजा महोत्सव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति की पवित्रता, अनुशासन और सामूहिकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करना सिखाता है।

सीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने करनाल, पानीपत, सोनीपत और पंचकूला में घाट का निर्माण कराया है और जल्द कैथल में भी घाट का निर्माण पूरा होगा। उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

also read: रत्नावली महोत्सव 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह…

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “यह त्योहार हर क्षेत्र को आस्था के धागे से जोड़ता है। चार दिनों तक व्रती माताएं और बहनें तप, संयम और श्रद्धा के साथ व्रत करती हैं। छठ पूजा के जरिए जीवन में सूर्य के महत्व को समझाया जाता है।” उन्होंने व्रती माताओं और बहनों को नमन किया और कहा कि यह पर्व जीवन में उतार-चढ़ाव में समान भाव बनाए रखने का संदेश देता है।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि छठ पूजा का यह पर्व परिवार के कल्याण और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने आग्रह किया कि कुरुक्षेत्र की बहनों को भी छठ पूजा का व्रत करना चाहिए और बिहार की संस्कृति को हरियाणा में फैलाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल की प्रसिद्ध गायक मालिनी अवस्थी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सूर्य देव की आराधना की और पूजा स्थल को दीपों और रंगीन सजावट से सजाया गया।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान