चारू असोपा सिंगल मदर होने की चुनौतियों को लेकर खुली, बोलीं- काश कोई सहारा होता

by Neha
चारू असोपा सिंगल मदर होने की चुनौतियों को लेकर खुली, बोलीं- काश कोई सहारा होता

चारू असोपा ने सिंगल मदर होने के स्ट्रगल्स शेयर किए, बोलीं- काश कोई सहारा होता। जानें उनकी बेटी जियाना और मातृत्व की चुनौतियों के बारे में।

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा ने हाल ही में अपने सिंगल मदर के सफर के बारे में इमोशनल अपडेट साझा किया। चारू ने बताया कि तलाक के बाद उनकी जिंदगी में कई चुनौतियां आईं, लेकिन बेटी जियाना उनकी सबसे बड़ी ताकत और मोटिवेशन हैं।

चारू असोपा ने बताया सिंगल मदर होने के स्ट्रगल्स

चारू असोपा ने कहा, “सिंगल मदर होने के नाते मुझे इमोशनल, मेंटल और फिजिकल चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है। कई बार बहुत थक जाती हूं और लगता है काश मेरे पास कोई सहारा होता।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

चारू ने आगे कहा, “लेकिन जब मेरी बेटी अपने छोटे हाथों से मुझे गले लगाती है और कहती है ‘मम्मा आई लव यू’, तो सारी मुश्किलें आसान लगने लगती हैं। यह सफर मुश्किलों भरा जरूर है, लेकिन मैं इसे पूरी तरह एंजॉय करती हूं। मेरी बेटी हर स्ट्रगल को एक मकसद देती है और यही मेरी ताकत है।”

also read: Bigg Boss 19: फिनाले से पहले मालती चाहर को मिला फैंस का…

तलाक और रिश्तों की स्थिति

चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से 2019 में शादी की थी, लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया। शादी के दौरान और तलाक के बाद भी दोनों के बीच कई बार अनबन की खबरें आईं। हालांकि, तलाक के बाद भी चारू और राजीव को कई बार एक साथ फेस्टिवल मनाते और बेटी के साथ समय बिताते देखा गया है।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल