तेज़ धूप और झुलसाती गर्मी में गन्ने का जूस लोगों की पहली पसंद बन जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या Diabetic से जूझ रहे लोग भी इसे पी सकते हैं? क्या इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है?
गर्मियों के मौसम में गन्ने का रस ठंडक और ताज़गी देता है, लेकिन Diabetic के मरीज़ इसे पी सकते हैं या नहीं, यह सवाल बहुतों के मन में होता है। अगर आप भी इसका जवाब ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि Diabetic के रोगी गन्ने का जूस ले सकते हैं या नहीं। दरअसल, गन्ने के रस में शुगर की मात्रा ज़्यादा होती है, लेकिन साथ ही इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे ज़रूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
अगर आप Diabetic से पीड़ित नहीं हैं, तो गन्ने का रस आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है—बशर्ते कि वह ताज़ा और स्वच्छ हो। बाज़ार में मिलने वाला गन्ने का जूस कई बार अशुद्ध होता है और उसमें हानिकारक तत्व भी मिल सकते हैं। इसलिए हमेशा साफ-सुथरे और भरोसेमंद जगह से ही गन्ने का रस लें। उसमें नींबू, काला नमक और पुदीना मिलाने से न केवल उसका स्वाद बेहतर होता है, बल्कि यह सेहत के लिहाज़ से भी और पौष्टिक बन जाता है। हालांकि, अगर आप इसका ज़रूरत से ज़्यादा सेवन करते हैं, तो पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
क्या Diabetic मरीज़ गन्ने का जूस पी सकते हैं?
हां, Diabetic से पीड़ित लोग भी गर्मियों में गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कुछ सावधानियों के साथ। चूंकि गन्ने में प्राकृतिक रूप से शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए Diabetic मरीज़ों को इसका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। हालांकि गन्ने में फाइबर और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, लेकिन इसका जूस लेने से पहले सतर्क रहना ज़रूरी है।
गन्ने का जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूरी
Diabetic से जूझ रहे लोगों को गर्मियों में गन्ने का जूस तो लुभाता है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। जिन मरीजों की शुगर नियंत्रण में रहती है,वे सीमित मात्रा में गन्ने का रस पी सकते हैं। क्योंकि गन्ने का जूस रक्त में शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है, इसलिए इसके सेवन में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।