भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने इस साल का सबसे बेहतरीन ऑफर पेश किया है।
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने इस साल एक शानदार ऑफर पेश किया है। यदि आप नया प्लान लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस ऑफर के तहत ग्राहक 3,000 से 4,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अनलिमिटेड इंटरनेट ब्राउज़िंग, डाउनलोडिंग, कॉलिंग और टीवी स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं केवल 449 रुपये में उपलब्ध हैं।
सबसे खास बात यह है कि फिलहाल BSNL यह सब मुफ्त में दे रहा है। नए कनेक्शन पर इंस्टॉलेशन और मॉडेम निशुल्क मिलेगा, साथ ही पहले महीने का प्लान भी मुफ्त रहेगा। ग्राहक इस प्लान को सक्रिय करने के लिए BSNL के दिए गए वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज कर सकते हैं, जिसके बाद कंपनी की टीम खुद संपर्क करेगी।
BSNL Fibre Basic Neo 449 रुपये प्लान:
BSNL का यह प्लान 50 Mbps की स्पीड के साथ 3300GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड 4 Mbps हो जाती है। इस प्लान में OTT सेवाएं शामिल नहीं हैं, लेकिन ग्राहक 49 रुपये, 199 रुपये या 249 रुपये में OTT ऐड-ऑन पैक खरीद सकते हैं। यह प्लान 1 महीने की वैधता के साथ आता है, और पहले महीने के बाद अगले तीन महीनों तक हर महीने 50 रुपये की छूट भी दी जा रही है।