अब पोस्ट ऑफिस से मिलेगा BSNL सिम कार्ड और रिचार्ज सुविधा, दूरदराज इलाकों में बढ़ेगी पहुंच

by Neha
अब पोस्ट ऑफिस से मिलेगा BSNL सिम कार्ड और रिचार्ज सुविधा, दूरदराज इलाकों में बढ़ेगी पहुंच

अब पोस्ट ऑफिस से आसानी से खरीदें BSNL सिम कार्ड और रिचार्ज करें। BSNL और भारतीय डाक के समझौते से दूरदराज इलाकों में बढ़ेगी मोबाइल सुविधा, जानें नया रिचार्ज प्लान भी।

अब आपको BSNL सिम कार्ड खरीदने के लिए मार्केट या मोबाइल स्टोर की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भारतीय डाक के साथ समझौता किया है, जिसके तहत देशभर के 1.65 लाख पोस्ट ऑफिस से BSNL के सिम कार्ड उपलब्ध होंगे। साथ ही, पोस्ट ऑफिस में ही रिचार्ज की सुविधा भी दी जाएगी। इससे BSNL को ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा।

सिम कार्ड और रिचार्ज सुविधा से होगी ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा की बढ़ोतरी

पोस्ट ऑफिस के माध्यम से सिम कार्ड उपलब्ध होने से दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को मोबाइल कनेक्टिविटी पाने में आसानी होगी। अब उन्हें सिम लेने या रिचार्ज कराने के लिए शहर या बाजार तक जाना नहीं पड़ेगा। इससे डिजिटल डिवाइड कम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर टेलीकॉम सेवाएं मिल सकेंगी। इस योजना में BSNL सिम की सप्लाई और कर्मचारियों की ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभालेगा।

also read: iPhone 17 सीरीज की सेल आज से शुरू, अमेरिका और अन्य देशों…

असम में सफल ट्रायल, अब पूरे देश में विस्तार

BSNL और भारतीय डाक के बीच हुए इस समझौते से पहले असम में ट्रायल किया गया था, जहां पोस्ट ऑफिस के जरिए सिम कार्ड बेचे गए। यह पहल BSNL की 4G नेटवर्क विस्तार योजना का हिस्सा है। कंपनी पूरे देश में 1 लाख से अधिक साइट्स पर 4G सेवाएं देने की तैयारी कर रही है, जबकि प्राइवेट कंपनियां पहले ही 5G सर्विस शुरू कर चुकी हैं। BSNL भी जल्द अपनी सेवाओं को अपग्रेड करने का प्रयास कर रही है।

BSNL का नया सस्ता रिचार्ज प्लान

BSNL ने हाल ही में 199 रुपये वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेली 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। यह प्लान खासतौर पर BSNL यूजर्स के लिए किफायती विकल्प साबित होगा।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल