ब्रज होली 2026: ब्रज में रंगों का उत्सव शुरू, जानें तारीखें और प्रमुख होली कार्यक्रम

by Versha
ब्रज होली 2026: ब्रज में रंगों का उत्सव शुरू, जानें तारीखें और प्रमुख होली कार्यक्रम

ब्रज होली 2026 में ब्रज के प्रमुख स्थलों जैसे बरसाना, नंदगांव, मथुरा, वृंदावन और गोकुल में होली की धूम, लट्ठमार होली, रंगभरनी और प्रमुख मंदिरों के कार्यक्रमों की पूरी जानकारी।

ब्रज होली 2026: ब्रज क्षेत्र में होली की तैयारी जोरों पर है। बरसाना, नंदगांव, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, महावन और बल्देव सहित ब्रज के कई इलाकों में रंगों का उत्सव मनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पुलिस लगातार समीक्षा बैठकें कर रही है।

ब्रज होली में इस बार न केवल रंगों का उत्सव होगा बल्कि लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। यहां 2026 में होली उत्सव की प्रमुख तारीखें और कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

also read: चैत्र नवरात्रि 2026: मां दुर्गा की पालकी और हाथी पर…

ब्रज होली 2026 प्रमुख कार्यक्रम

  • 21 फरवरी: ब्रज के संत गुरुशरणानंद महाराज के रमनरेती आश्रम में साधु-संत और भक्त होली खेलेंगे।

  • 24 फरवरी: फाग आमंत्रण नंदगांव और लड्डू मार होली बरसाना में आयोजित होगी।

  • 25 फरवरी: लट्ठमार होली बरसाना में भव्य तरीके से मनाई जाएगी।

  • 26 फरवरी: लट्ठमार होली नंदगांव में आयोजित होगी।

  • 27 फरवरी: रंगभरनी एकादशी से ब्रज में रंगीली होली की शुरुआत होगी। प्रमुख मंदिरों में रंग और गुलाल उड़ाए जाएंगे।

  • 27 फरवरी: श्री कृष्ण जन्मभूमि में होली का आयोजन।

  • 27 फरवरी: वृंदावन के बिहारी जी मंदिर में होली खेली जाएगी।

  • 1 मार्च: मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में रंगीले उत्सव का आयोजन।

  • 1 मार्च: गोकुल में छड़ीमार होली का आयोजन।

  • 3 मार्च: चतुर्वेदी समाज का डोला निकलेगा और होलिका दहन होगा।

  • 4 मार्च: फालेन गांव में जलती होली के साथ पंडा निकलेगा सुबह 4 बजे।

  • 4 मार्च: संपूर्ण ब्रज में धुलेंडी होली मनाई जाएगी।

  • 5 मार्च: दाऊजी का कपड़े फाड़ हुरंगा।

ब्रज होली का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक और पारंपरिक झलक श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती है। इस बार श्रद्धालु रंगों और लोक कला का आनंद लेने के साथ ही सुरक्षा नियमों का भी पालन करेंगे।

You may also like

एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज