Blaupunkt ने 75W पावर आउटपुट वाला Atomik OMG स्पीकर लॉन्च किया है,आइए जानें इसकी कीमत और फीचर्स।

Blaupunkt ने 75W पावर आउटपुट वाला Atomik OMG स्पीकर लॉन्च किया है,आइए जानें इसकी कीमत और फीचर्स।

Blaupunkt Atomik OMG स्पीकर में 7200mAh क्षमता की बैटरी दी गई है।

Blaupunkt ने अपना नया Atomik OMG ब्लूटूथ स्पीकर पेश किया है, जो 75W हाई आउटपुट ऑडियो के साथ आता है। इसका 360-डिग्री डिजाइन बेहतर साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें 7200mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक का प्लेबैक देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। यह IPX6 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।

Blaupunkt Atomik OMG की कीमत

कंपनी ने इस स्पीकर को ₹9,999 में लिस्ट किया है, लेकिन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इसे ₹7,999 में खरीदा जा सकता है। यह Blaupunkt की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon.in पर उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है। यह स्पीकर ब्लैक फिनिश में आता है।

Blaupunkt Atomik OMG के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

  • साउंड क्वालिटी: स्पीकर में 75W का दमदार वूफर दिया गया है, जो पावरफुल ऑडियो आउटपुट देता है।
  • डिजाइन: 360-डिग्री सिलेंडर शेप डिजाइन के कारण इसे वर्टिकल, हॉरिजॉन्टल या सस्पेंडेड पोजीशन में रखा जा सकता है।
  • लाइटिंग सिस्टम: इसमें नियॉन लाइटिंग इफेक्ट है, जो म्यूजिक के साथ सिंक होकर कलर पैटर्न बनाता है।
  • बैटरी लाइफ: इसमें 7200mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 1800mAh के चार बैटरी सेल लगे हैं। एक बार चार्ज करने पर यह 12 घंटे तक प्लेबैक देता है।
  • कनेक्टिविटी: Bluetooth 5.4 के अलावा, इसमें TF कार्ड, USB, Aux इनपुट और TWS पेयरिंग का सपोर्ट दिया गया है।
  • बिल्ट-इन माइक्रोफोन: इसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है, जिससे कॉलिंग फीचर का भी सपोर्ट मिलता है।
  • फिजिकल कंट्रोल बटन: बेहतर एक्सपीरियंस के लिए इसमें फिजिकल कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं।

Blaupunkt Atomik OMG एक दमदार ब्लूटूथ स्पीकर है, जो पावरफुल साउंड, लंबी बैटरी और वॉटरप्रूफ डिजाइन के साथ आता है।

Related posts

भारत का सबसे हाई-स्पीड Jio प्रीमियम प्लान: 1Gbps स्पीड और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ अब उपलब्ध

इंस्टाग्राम नया पैरेंटल अलर्ट फीचर: बच्चों की सर्च एक्टिविटी पर माता-पिता को नोटिफिकेशन

Galaxy S26 Ultra लॉन्च के बाद Galaxy S25 Ultra 5G पर भारी छूट, Amazon पर मिल रही शानदार डील