बिग बॉस 19 के ताज़ा एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मीडिया राउंड के दौरान प्रतियोगियों से कई तीखे और चुभते सवाल पूछे गए. इस दौरान एक सवाल ऐसा भी आया, जिस पर गौरव खन्ना खुद को संभाल नहीं पाए और रो पड़े.
बच्चे के सवाल पर टूटे गौरव खन्ना
बिग बॉस हाउस में गौरव कई बार खुलकर कह चुके हैं कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी फिलहाल बच्चा नहीं चाहतीं. जब उनकी पत्नी शो में आई थीं, तब भी उन्होंने अपने निर्णय को स्पष्ट किया था.
मीडिया राउंड में एक पत्रकार ने गौरव से पूछा कि क्या उनकी पत्नी का बच्चों को लेकर इनकार “सिम्पैथी कार्ड” खेलने का कैलकुलेटिव मूव है? यह सुनकर गौरव भावुक हो गए. आँखों में आँसू लिए उन्होंने कहा: “यह बहुत निजी और भावुक करने वाला सवाल है। मैं अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हूं और वह जो भी कहेंगी, मैं वही करूंगा।” उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
फरहाना और प्रणित को भी मिले मुश्किल सवाल
मीडिया ने सिर्फ गौरव ही नहीं, बल्कि अन्य कंटेस्टेंट्स को भी कठोर सवालों के घेरे में लिया।
फरहाना से पूछा गया “दो पैसे वाली औरत” वाला सवाल
एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि अगर वे किसी को “दो पैसे की औरत” कहती हैं, तो उनके लेवल पर आने के लिए कितने पैसे होना जरूरी है? इस पर फरहाना ने जवाब दिया: “अगर कोई मुझसे भिड़ता है तो मैं उसी के लेवल पर जाकर जवाब देती हूं।”
also read: सारा खान और कृष पाठक की शादी: 5 दिसंबर को लेंगे सात फेरे,…
प्रणित से बदलती प्राथमिकताओं पर सवाल
प्रणित से पूछा गया कि उन्होंने अभिषेक को अपनी प्रायोरिटी बताया था, लेकिन अब दूरी क्यों दिख रही है? इस पर उन्होंने कहा: “इस घर में प्रायोरिटी हालात के हिसाब से बदलती रहती है।”
फिनाले की ओर बढ़ता शो, टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने बढ़ाया रोमांच
शो अब फिनाले के बेहद करीब है. घर में गौरव खन्ना, प्रणित, फरहाना, तान्या और मिताली ही बचे हैं. सभी कंटेस्टेंट्स ने सीजन में दमदार परफॉर्मेंस दी है. शो लगातार टीआरपी के टॉप 10 में बना हुआ है और फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि आखिर Bigg Boss 19 का विजेता कौन होगा?