Bigg Boss 19 : इस हफ्ते शो में सलमान खान की जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी होस्टिंग की कमान संभालेंगे। जहां दोनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 का प्रमोशन करेंगे, वहीं घरवालों की दोस्ती की असली परीक्षा भी लेंगे।
Bigg Boss ,नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार ने नीलम, तान्या और कुनिका के बीच एक टास्क कराया। नीलम को यह तय करना पड़ा कि तान्या और कुनिका में से कौन-सा नेगेटिव गुण किसके अंदर है। सवाल-जवाब के दौरान नीलम ने तान्या को पीठ पीछे बातें करने वाली बताया, जिस पर तान्या ने आपत्ति जताई। नीलम ने आगे कहा कि उन्हें लगता है तान्या कभी भी धोखा दे सकती हैं। अक्षय ने भी नीलम को मज़बूती से स्टैंड लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसके बाद अक्षय ने अगला सवाल किया कि कौन अपनी बातों से सबसे ज्यादा पलट जाता है। नीलम ने इसका जवाब कुनिका के नाम के साथ दिया। इस दौरान अक्षय ने कहा कि नीलम को और साफ-साफ खेलना चाहिए।
कुल मिलाकर इस वीकेंड का वार अक्षय और अरशद के साथ न केवल मनोरंजक बल्कि घरवालों की दोस्ती पर सवाल उठाने वाला साबित होने वाला है।