Bigg Boss 18 ने इविक्शन के बाद पलटी बाजी, अविनाश मिश्रा बेघर नहीं हुए

Bigg Boss 18 ने इविक्शन के बाद पलटी बाजी, अविनाश मिश्रा बेघर नहीं हुए

Bigg Boss 18: चैनल ने जारी किए प्रोमो में दिखाया कि बिग बॉस अविनाश को घर से बेघर होने का आदेश देते हैं। लेकिन लेटेस्ट खबरों के अनुसार, अविनाश इविक्ट नहीं हुए,बल्कि घर के अंदर पावर पाकर बैठे हैं।

Bigg Boss 18 के एक प्रमोशन के बाद, अविनाश के शो से बाहर होने की चर्चा हुई। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अविनाश मिश्रा का इविक्शन नहीं हुआ बल्कि वह सेफ हैं। उन्हें जेल की सजा होगी साथ ही पावर भी मिलेगा। हालांकि प्रोमो देखकर लग रहा था कि मिड वीक इविक्शन हुआ है। इस बात से दर्शक नाराज हैं और प्रोमो को मिस लीडिंग बता रहे हैं।

अविनाश को पावर मिली

अविनाश के घर से बेघर होने की घोषणा के बाद अब खबर है कि वह सुरक्षित हैं। बिग बॉस तक ने एक ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि अविनाश मिश्रा को घर से बाहर नहीं निकाला गया है। बिग बॉस ने उन्हें जेल के अंदर रखा है और राशन बांटने का पावर दिया है। इस पर एक दर्शक ने कमेंट किया है, ये पावर क्यों? उन्हें लक्जरी बजट टास्क दो ताकि वे इसे कमा सकें। सीजन 17 फिर से मत रिपीट करो। एक व्यक्ति ने लिखा कि प्रोमो मिसलीडिंग था। एक कमेंट है, पता ही था जो बंदा पहले दिन से सबसे भिड़ रहा है उसे इतनी आसानी से कैसे इविक्ट होने देंगे। एक ने लिखा है, वाह जेल के अंदर भी पावर तो किस बात का जेल।

क्या था प्रोमो

प्रोमो ने दिखाया गया था कि बिग बॉस राशन टास्क देते हैं। इसमें किसी एक को घर से बेघर करना होगा या फिर दो लोगों को जेल की सजा होगी। अविनाश और आरफीन के बीच बहस होती है इसके बाद अविनाश चुम दरांग से भिड़ जाते हैं। इसके बाद बिग बॉस का अनाउंसमेंट होता है, अविनाश आप अभी इसी वक्त घर से बेघर होते हैं।

Related posts

राजपाल यादव बोले, “मैं चलती फिरती चेक बुक हूं”; 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में जेल से रिहा

Rashmika Vijay Wedding Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की इनसाइड फोटोज वायरल, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में, आमिर खान ने दी हेल्थ अपडेट