‘Laughter Chefs 2’ में बड़ा बदलाव! मन्नारा शो से बाहर, निया शर्मा की एंट्री

by editor
‘Laughter Chefs 2’ में बड़ा बदलाव! मन्नारा शो से बाहर, निया शर्मा की एंट्री

भले ही निया शर्मा का खाना पकाने से पहले कोई खास नाता नहीं था, लेकिन कलर्स टीवी के ‘Laughter Chefs 2‘ के पहले सीजन में उन्होंने कुकिंग में हाथ आजमाया और काफी कुछ सीखा। हालांकि, शो के दूसरे सीजन से उन्होंने दूरी बना ली थी, लेकिन अब एक बार फिर उनकी वापसी होने जा रही है।

कलर्स टीवी का पॉपुलर कुकिंग-कॉमेडी शो ‘Laughter Chefs 2’ दर्शकों की जबरदस्त मांग के चलते अब एक्सटेंड कर दिया गया है। शो के विस्तार के साथ ही इसमें एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिल रहा है—निया शर्मा की एंट्री। निया अब शो में मन्नारा चोपड़ा की जगह लेंगी। दरअसल, मन्नारा ने ‘Laughter Chefs 2’ के लिए केवल तीन महीने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, और पहले से तय कमिटमेंट्स की वजह से उन्हें शो को छोड़ना पड़ा है।

मन्नारा के शो से बाहर जाने के बाद एक बार फिर कॉमेडियन सुदेश लहरी को उनकी पुरानी जोड़ीदार निया शर्मा मिल गई हैं। निया की वापसी से दर्शक एक बार फिर इस जोड़ी की मजेदार नोकझोंक और प्यारी केमिस्ट्री का लुत्फ उठा पाएंगे। फैंस ने इन दोनों को पर्दे पर साथ न देखकर काफी मिस किया था।

निया शर्मा हैं बेहद खुश

‘Laughter Chefs 2’ के पहले सीजन में निया शर्मा और सुदेश लहरी की जोड़ी को उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री और शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए दर्शकों ने खूब सराहा था। अब शो में अपनी वापसी को लेकर निया बेहद उत्साहित हैं। एक वायरल वीडियो में निया ने बताया कि उन्हें ‘Laughter Chefs 2’ की बहुत याद आती थी। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग हर दिन उनके फैंस और यहां तक कि अजनबी लोग भी उनसे पूछते थे कि वो कब लौटेंगी—इससे उन्हें अहसास हुआ कि दर्शक उन्हें और सुदेश की जोड़ी को कितना पसंद करते हैं।

जल्द आएगा एपिसोड ऑन एयर

निया शर्मा का नया एपिसोड अभी ऑन एयर नहीं हुआ है, लेकिन वह अपनी वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि जब शो के लिए दोबारा संपर्क किया गया, तो उनके लिए ‘हां’ कहना एक आसान और खुशी से भरा फैसला था। बता दें, इससे पहले करण कुंद्रा भी शो में वापसी कर चुके हैं। उन्होंने अब्दु रोजिक को रिप्लेस किया है और इस बार एल्विश यादव के साथ जोड़ी बनाकर नजर आ रहे हैं।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल