भव्य गांधी ने निधि भानुशाली संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया केवल दोस्ती

भव्य गांधी ने निधि भानुशाली संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया केवल दोस्ती

भव्य गांधी ने निधि भानुशाली संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया केवल दोस्ती। जानें टपु और सोनू के शो ट्रैक और रियल लाइफ रिश्ते के बारे में।

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस आज भी भव्य गांधी को “टपु” के नाम से ही जानते हैं। शो में भव्य ने लंबे समय तक टपु का रोल निभाया और दर्शकों के बीच उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। वहीं, शो में निधि भानुशाली सोनू के रोल में थीं और टपु-सोनू के अफेयर से जुड़े कई प्लॉट्स दर्शकों को खूब पसंद आए।

also read: बिग बॉस 19: सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले कब होगा? इस…

हालांकि, रियल लाइफ में भव्य गांधी और निधि भानुशाली को लेकर अफवाहें उड़ीं कि दोनों के बीच कुछ ज्यादा था। अब भव्य ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tmkoc_sonu___ (@nidhi.bhanushaliii_)

भव्य गांधी ने हिंदी रश से बातचीत में कहा, “मेरी टपु सेना के साथ बातचीत होती है। टपु और सोनू का शो में अफेयर रिलेटेड ट्रैक दिखाया जाता था, लेकिन लोगों ने इसे भव्य और निधि से जोड़ दिया। निधि के साथ मेरी केवल दोस्ती है। हम एक ही ग्रुप में थे और खूब घूमते-फिरते थे। यह दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं है।”

भव्य ने आगे बताया कि जैसे वह अपने अन्य सह-कलाकारों कुश, अजहर और समय के साथ अच्छे दोस्त हैं, वैसे ही निधि के साथ भी सिर्फ दोस्ताना रिश्ता था।

जानकारी के मुताबिक, अब भव्य गांधी और निधि भानुशाली दोनों ही शो का हिस्सा नहीं हैं। भव्य ने गुजराती फिल्मों पर ध्यान देने के लिए शो छोड़ दिया, जबकि निधि ने अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए शो से ब्रेक लिया। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

Related posts

The Kerala Story 2 Trailer: ‘मेरा सलीम ऐसा नहीं है…’ रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर, दिल दहला देगी ये कहानी

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत गंभीर, लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे, संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद