BCCI : ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, 4 खिलाड़ी टीम से बाहर, 3 नई गेंदबाजों को मिला डेब्यू का मौका

by editor
BCCI : ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, 4 खिलाड़ी टीम से बाहर, 3 नई गेंदबाजों को मिला डेब्यू का मौका

BCCI ने श्रीलंका में आयोजित होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भारत और श्रीलंका के साथ साउथ अफ्रीका की टीम भी भाग लेगी। बोर्ड ने इसके लिए 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है।

BCCI ने श्रीलंका में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भारत, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी। बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया है। आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तीन नई खिलाड़ियों को पहली बार टीम में जगह दी गई है। वहीं चार खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है, जिनमें ओपनर शेफाली वर्मा भी शामिल हैं। इस बीच कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वापसी की है और आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में आराम के बाद अब वह इस ट्राई सीरीज में खेलती नजर आएंगी।

शेफाली वर्मा समेत 4 प्रमुख खिलाड़ी टीम से बाहर
BCCI द्वारा घोषित स्क्वॉड से टीम इंडिया की चार अहम खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। इसमें पेस अटैक की मुख्य गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधु और पूजा वस्त्राकर शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी फिलहाल चोट से जूझ रही हैं, जिस कारण उन्हें वनडे ट्राई सीरीज के लिए चयनित नहीं किया गया।

इसके अलावा आक्रामक ओपनर शेफाली वर्मा को भी एक बार फिर टीम में मौका नहीं मिला है। जबकि उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। शेफाली ने 9 पारियों में 152 की स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए थे और टूर्नामेंट की चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी थीं। इसके बावजूद उन्हें इस सीरीज से बाहर रखा गया है।

3 नई गेंदबाजों को पहली बार टीम में मौका
वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए BCCI ने तीन नई गेंदबाजों को भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया है। इनमें पहला नाम तेज गेंदबाज काशवी गौतम का है, जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। काशवी ने WPL 2025 में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए 9 मुकाबलों में 11 विकेट झटके और इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज रहीं।

उनके अलावा 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिनर एन श्री चरणी को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो मैच खेले और 4 विकेट हासिल किए थे। वहीं, एक और लेफ्ट आर्म स्पिनर शुचि उपाध्याय को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में सीनियर महिला वन-डे ट्रॉफी में जबरदस्त गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 3.48 की इकॉनमी और 15.44 की औसत से 18 विकेट चटकाए थे। वह टूर्नामेंट की तीसरी सबसे सफल गेंदबाज रहीं और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बनीं। शुचि ने मध्यप्रदेश को खिताब दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल