IPL 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच और गौतम गंभीर के करीबी माने जाने वाले अभिषेक नायर को पद से हटा दिया है।
IPL 2025 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा कदम उठाया है।बोर्ड ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच और गौतम गंभीर के करीबी अभिषेक नायर को कोचिंग स्टाफ से बाहर कर दिया है। यह फैसला ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टीम के खराब प्रदर्शन और ड्रेसिंग रूम की गोपनीय बातों के लीक होने के चलते लिया गया है।
अभिषेक नायर के साथ-साथ फील्डिंग कोच टी दिलीप और फिटनेस ट्रेनर सोहम देसाई को भी टीम से हटा दिया गया है। ये दोनों पिछले तीन साल से अधिक समय से टीम के साथ जुड़े हुए थे, और बोर्ड के नियमों के अनुसार अब इन पदों पर नई नियुक्तियां की जाएंगी।
अभिषेक नायर की जगह कौन संभालेगा जिम्मेदारी?
चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाने के बावजूद, बीसीसीआई ने केवल 8 महीनों के भीतर अभिषेक नायर को कोचिंग स्टाफ से बाहर कर दिया। फिलहाल नायर और फील्डिंग कोच टी दिलीप के स्थान पर किसी नए कोच की नियुक्ति नहीं की जाएगी, क्योंकि सीतांशु कोटक पहले से ही बैटिंग कोच के रूप में टीम के साथ मौजूद हैं। वहीं, रायन टेन डोशेटे पहले से ही असिस्टेंट कोच की भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है।
हालांकि, टीम के ट्रेनर सोहम देसाई की जगह एक नया नाम सामने आ सकता है। उनकी जगह एड्रियन ले रॉक्स को लाया जा सकता है, जो फिलहाल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से अब तक इन बदलावों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।