BCCI : ऑस्ट्रेलिया की दोनों टीमें सितंबर से अक्टूबर के बीच भारत दौरे पर रहेंगी, वहीं साउथ अफ्रीका ए टीम अक्टूबर से नवंबर के बीच भारत का दौरा करेगी।
BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के आगामी भारत दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह दौरा ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष टीम का नहीं, बल्कि महिला टीम और ए टीम का होगा। इनके अलावा, साउथ अफ्रीका की ए टीम भी भारत का दौरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया की दोनों टीमें सितंबर से अक्टूबर के बीच भारत में रहेंगी, जबकि साउथ अफ्रीका ए का दौरा अक्टूबर से नवंबर के बीच तय किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा कब से कब तक?
तीनों टीमों के मिलाकर बीसीसीआई ने कुल 13 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम 14 से 20 सितंबर के बीच भारत के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ए टीम 16 सितंबर से 5 अक्टूबर तक भारत में रहेगी और इस दौरान वह दो मल्टी-डे मैच और तीन वनडे मैच खेलेगी।
साउथ अफ्रीका ए टीम का 20 दिन का भारत दौरा
ऑस्ट्रेलिया की दोनों टीमों के लौटने के बाद साउथ अफ्रीका की ए टीम भारत दौरे पर आएगी, जो कुल 20 दिनों का होगा। यह दौरा 30 अक्टूबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान टीम दो मल्टी-डे मैचों के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
मैचों की तारीख और स्थान की पूरी जानकारी
अब सवाल है कि सितंबर से नवंबर तक होने वाले इन सभी मुकाबलों का आयोजन किन जगहों पर होगा?
- ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को भारत के खिलाफ अपने तीनों वनडे मैच चेन्नई में खेलने हैं।
- पहला वनडे: 14 सितंबर
- दूसरा वनडे: 17 सितंबर
- तीसरा वनडे: 20 सितंबर
- ऑस्ट्रेलिया ए टीम अपने दौरे के दौरान लखनऊ और कानपुर में मुकाबले खेलेगी।
- दो मल्टी-डे मैच लखनऊ में होंगे:
- पहला मैच: 16 सितंबर से
- दूसरा मैच: 23 सितंबर से
- तीन वनडे मैच कानपुर में खेले जाएंगे:
- पहले वनडे की तारीख: 30 सितंबर
- दूसरा वनडे: 3 अक्टूबर
- तीसरा वनडे: 5 अक्टूबर
- दो मल्टी-डे मैच लखनऊ में होंगे:
- साउथ अफ्रीका ए टीम
- मल्टी-डे मैच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होंगे:
- पहला मैच: 30 अक्टूबर से
- दूसरा मैच: 6 नवंबर से
- तीन वनडे मुकाबले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे:
- पहला वनडे: 13 नवंबर
- दूसरा वनडे: 16 नवंबर
- तीसरा वनडे: 19 नवंबर
- मल्टी-डे मैच BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होंगे: