एटली की पैन-इंडिया फिल्म AA22xA6 में दीपिका पादुकोण नए अवतार में दिखेंगी। डायरेक्टर बोले- ‘वो मेरी लकी चार्म हैं’, अल्लू अर्जुन भी हैं लीड रोल में।
फिल्ममेकर एटली एक बार फिर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ काम करने जा रहे हैं। ‘जवान’ की जबरदस्त सफलता के बाद यह दोनों की दूसरी फिल्म होगी। एटली की आने वाली पैन-इंडिया फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण भी इस मेगा प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा होंगी।
एटली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपना लकी चार्म बताया और इशारा किया कि इस फिल्म में दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा।
दीपिका पादुकोण को बताया लकी चार्म
इंडिया टुडे से खास बातचीत में एटली ने दीपिका के साथ दोबारा काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “हां, दीपिका मेरी लकी चार्म हैं। यह उनके साथ मेरी दूसरी फिल्म है और वो वाकई कमाल की एक्ट्रेस हैं। वह अनबिलिवेबल हैं।” एटली ने यह भी बताया कि यह फिल्म मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की बड़े पर्दे पर वापसी होगी और इस बार वह दर्शकों को अपना एक अलग और अनदेखा पक्ष दिखाएंगी।
also read: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में आई दरार? एक्टर…
AA22xA6 में पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ दिखेंगी दीपिका
फिल्म AA22xA6 के जरिए दीपिका पादुकोण पहली बार साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। एटली ने इस फिल्म को अपने करियर का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बताया है।
उन्होंने कहा कि पूरी टीम इस फिल्म को खास बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है और हर दिन कुछ नया एक्सप्लोर किया जा रहा है। एटली ने यह भी कहा कि वह दर्शकों के साथ फिल्म से जुड़ी हर जानकारी शेयर करने के लिए उतने ही उत्साहित हैं, जितने फैंस इसे देखने के लिए हैं।
एटली के मुताबिक, AA22xA6 एक बड़ा सिनेमैटिक अनुभव होने वाला है और जब यह फिल्म पूरी होगी, तब दर्शकों को कुछ बेहद खास देखने को मिलेगा।