Sunday, April 19, 2026

Anupama: रुपाली गांगुली नहीं, मेकर्स की पहली पसंद थीं यह एक्ट्रेस, सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी कर चुकी हैं काम!

by editor
Anupama: रुपाली गांगुली नहीं, मेकर्स की पहली पसंद थीं यह एक्ट्रेस, सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी कर चुकी हैं काम!

रुपाली गांगुली अब ‘Anupama‘ नाम से भी काफी पहचानी जाने लगी हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित यह शो टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह भूमिका सबसे पहले रुपाली गांगुली को नहीं, बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री को ऑफर की गई थी?

छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो ‘Anupama’ आज हर घर में देखा जाता है और इसने टीआरपी के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस शो की मुख्य अभिनेत्री रुपाली गांगुली अब हर किसी की पहचान बन चुकी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘अनुपमा’ के मेकर्स की पहली पसंद रुपाली गांगुली नहीं थीं? इस रोल के लिए सबसे पहले एक्ट्रेस रुखसार रहमान को ऑफर दिया गया था। रुखसार ने आमिर खान की फिल्म PK में सुशांत सिंह राजपूत के साथ पाकिस्तानी नागरिक का किरदार निभाया था। फिल्म, ओटीटी और टीवी तीनों ही माध्यमों पर अपनी अदाकारी से छाने वाली रुखसार ‘अनुपमा’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद थीं। उन्हें ‘Anupama’ में मुख्य भूमिका का ऑफर मिला था, लेकिन उस समय वे कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजह से इस ऑफर को स्वीकार नहीं कर पाईं।

रुखसार रहमान ने बताया कि ‘Anupama’ के प्रोड्यूसर राजन शाही ने उन्हें इस भूमिका के लिए संपर्क किया था, लेकिन उस वक्त वे कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं और कुछ व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने तुरंत इस शो को करने से मना कर दिया था। रुखसार ने कहा, “हां, ये बात सही है। राजन जी ने मुझे कॉल किया था, लेकिन उस समय मैं ओटीटी के कई प्रोजेक्ट्स में लगी हुई थी और कुछ निजी वजहों से मैंने कहा कि अभी नहीं, थोड़ा बाद में कर पाऊंगी।”

रुखसार ने स्वीकार किया कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ‘Anupama’ इतना बड़ा हिट शो बनेगा। उन्होंने कहा, “कोई भी नहीं जानता कि कोई शो इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगा या नहीं। अगर मुझे पहले से पता होता, तो मैं जरूर इस भूमिका को स्वीकार करती।” रुखसार के इस बयान से यह साफ जाहिर होता है कि उन्हें ‘अनुपमा’ जैसा ब्लॉकबस्टर शो करने का मौका गंवाने का थोड़ा अफसोस है। फिलहाल, शो में रुपाली गांगुली मुख्य भूमिका निभा रही हैं और यह दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा