अंता उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया। 1 दिसंबर से जयपुर में मंत्री जनसुनवाई शुरू, जनता की समस्याओं का किया जाएगा समाधान।
बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भजनलाल शर्मा सरकार ने जनता से सीधे संपर्क बढ़ाने और समस्याओं का समाधान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
सरकार ने ऐलान किया है कि 1 दिसंबर से जयपुर में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत सोमवार से बुधवार तक रोजाना दो-दो मंत्री कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, साथ ही उनके साथ पार्टी के बड़े पदाधिकारी भी जनता की शिकायतें सुनेंगे।
also read: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, वसुंधरा गुट और नए चेहरों को मिल सकता है मौका
जनता की समस्याओं का समाधान
इस जनसुनवाई का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका समाधान करना है। सरकार ने कहा है कि इससे जनता और सरकार के बीच की दूरी कम होगी और आम जनता को सीधे अपनी समस्याओं को कहने का मौका मिलेगा। हालांकि, पहले भी ऐसी कोशिश की गई थी, लेकिन चार दिन में ही यह प्रयास रोक दिया गया था। अब इसे 1 दिसंबर से पूरी तैयारी के साथ दोबारा लागू किया जाएगा।