Amit Shah ने सीएम योगी को लेकर मच्छर और माफिया का जिक्र करते हुए इतना कुछ कहा

by editor
Amit Shah ने सीएम योगी को लेकर मच्छर और माफिया का जिक्र करते हुए इतना कुछ कहा

UP News: देवरिया और महराजगंज में भी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान होना है। यही कारण है कि Amit Shah लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। अब शाह ने सीएम योगी के बारे में कुछ कहा है, जो बहुत चर्चा में है।

1 जून को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण का मतदान होना है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी अब इन सीटों पर कब्जा करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। वर्तमान में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं और चुन-चुनकर कांग्रेस और सपा पर हमला कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देवरिया में चुनावी जनसभा में कुछ ऐसा कहा, जो काफी चर्चा में आया। दरअसल, अमित शाह ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए मच्छर और माफिया का जिक्र किया। अमित शाह ने कहा कि एक समय था जब पूरा उत्तर प्रदेश मच्छरों और माफियाओं से घिरा था। लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं और मच्छरों को मार डाला।

सीएम योगी का एक स्टाइल है- Amit Shah

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता करके मच्छरों को खत्म कर दिया,ये उनका अपना स्टाइल है. इसी से उन्होंने यहां से माफियाओं को भी खत्म कर दिया, उन्हें समाप्त कर दिया.

हार पर फिर याद आएगी EVM- Amit Shah

देवरिया के बाद, अमित शाह ने महराजगंज लोकसभा सीट पर भी चुनावी जनसभा की। यहां, उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर तंज बोला। उन्होंने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि ये लोग लोकसभा चुनावों में हार के बाद अपनी हार का सारा ठीकरा फिर से EVM मशीन पर फोड़ने जा रहे हैं. ये इन्होंने तय कर लिया है.

अमित शाह ने कहा कि 4 जून को दोनों शहजादे (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) दिन में मीडिया से बात करेंगे और फिर से ईवीएम पर अपनी हार को दोष देंगे। ये बोंलेगे कि मशीन थी, इसलिए ये हार गए।

You may also like

Leave a Comment

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल