आलिया भट्ट की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर पिछले दिनों अफवाहें उड़ी थीं कि यह सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि अब मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों को खारिज कर दिया है और साफ किया है कि फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी।
फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अफवाहें इसलिए शुरू हुई थीं क्योंकि आदित्य धर की स्पाई मूवी ‘धुरंधर’ के बाद दर्शकों को लग रहा था कि ‘अल्फा’ भी सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी।
मेकर्स ने किया खुलासा
यश राज फिल्म्स ने वैरायटी इंडिया को बयान देते हुए कहा, “‘अल्फा’ के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की खबर सिर्फ अफवाह है। यश राज फिल्म्स अपनी सिनेमाई फिल्मों को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करता। हमें सिनेमाई अनुभव देने पर गर्व है। यह फिल्म हमारे लिए टेंटपोल प्रोजेक्ट है और दर्शकों को थिएटर में देखने का अनुभव मिलेगा।”
also read: Shakira India Tour 2026: 19 साल बाद इंडिया में आएंगी…
बयान में आगे कहा गया, “आलिया भट्ट और शरवरी की मौजूदगी के साथ फिल्म एक शानदार एक्शन-थ्रिलर अनुभव देगी। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे भी उतना ही प्यार देंगे जितना अन्य हिट एक्शन फिल्मों को दिया है।”
अफवाहें क्या थीं?
सूत्रों के अनुसार, यह खबर थी कि यश राज फिल्म्स ने नेटफ्लिक्स के साथ 215 करोड़ रुपये की डील करने की बातचीत की थी, ताकि फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज हो। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने इस बात को पूरी तरह खारिज कर दिया।
रिलीज डेट
‘अल्फा’ को पहले दिसंबर 2025 में रिलीज़ करने का प्लान था, लेकिन इसे पोस्टपोन करके 17 अप्रैल 2026 कर दिया गया। इसका कारण था कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर बचा हुआ काम पूरा करना। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं।
फिल्म का पहला लुक ‘वॉर 2’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाया गया था, जहां बॉबी देओल ने कैमियो किया था।